अभी-अभी: टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज की पत्नी ने लगाया कई गंभीर आरोप – Live Halchal

अभी-अभी: टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज की पत्नी ने लगाया कई गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हडकंप…
अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी बने मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन को उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीनज़हां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए हैं.

मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने फिर से हलचल मचा दी. शमी की पत्नी हसीनज़हां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के आरोप लगाए हैं. शमी की पत्नी ने सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं. जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक कर दिया है.

हसीनज़हां ने किए क्या-क्या खुलासे?

इन सभी मैसेज़ेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें भी हैं. हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती दिख रही है. लेकिन उनकी पत्नी ने एबीपी के सहयोगी चैनल आनंदा के रिपोर्टर राजर्षी दत्ता गुप्ता से बात की और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है.

पोस्ट में किसका है ज़िक्र?

शमी की पत्नी हसीनज़हां ने इस पोस्ट के अंदर नागपुर और पाकिस्तान से जुड़ी हुई महिलाओं का ज़िक्र किया है. एक महिला पाकिस्तान के कराची की रहने वाली बताई जा रही हैं. इन पोस्ट्स के अंदर उन महिलाओं के साफतौर पर नाम भी बताए गए हैं. वहीं दो ओर महिलाओं का भी इस पोस्ट में ज़िक्र है. जिनमें से एक महिला के साथ खुद शमी खड़े भी नज़र आ रहे हैं. जो कि सांबा की रहने वाली है.

हसीनज़हां ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शमी पर लगाए गंभीर आरोप:

हसीनजहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार शोषण किया है. हसीनजहां ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की.

इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है.

वहीं फेसबुक पोस्ट पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के बारे में हसीनजहां ने कहा कि शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत करता है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें शमी का फोन मिला तो वो लॉक्ड था. लेकिन डिफरेन्ट पेटर्न का इस्तेमाल करने पर फोन एक पैटर्न से खुल गया. इस तहर से हसीनजहां को इस पूरे मामले के बारे में पता चला और वो शमी की सभी कॉल डिटेल्स और स्क्रीनशॉट्स हासिल कर पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही शमी को अपना फोन गायब हुआ मिला तो वो बुरी तरह से भड़क उठे.

हसीनजहां ने कहा कि अब उनपर ये भी दबाव बनाया जा रहा है कि वो इन सभी पोस्ट्स को अपने फेसबुक वॉल से हटा दें.

हसीनजहां की जु़बानी ‘8 जनवरी’ की कहानी?

हसीनजहां ने कहा, ‘यूपी में मेरे साथ मारपीट की जाती थी. मानसिक और शारीरिक तौर पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. मोहम्मद शमी का पूरा परिवार मुझे हर वक्त गाली देता था. सुबह सूरज उगने से लेकर रात होने तक पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता था. रात में 2-3 बजे तक यह सिलसिला चलता था.’

इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्होंने जाधवपुर थाने में हिंसा की जानकारी दी थी. हालांकि तब हसीनजहां ये नहीं चाहती थी कि परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो. शायद शमी का परिवार मेरी हत्या भी कर देता और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की थी.

हसीनजहां ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन 8 जनवरी को उनके साथ यूपी में घरेलू हिंसा हुई. इसके बाद वो कोलकाता आईं तो उन्होंने लोकल थाने में यह जानकारी दी थी. हालांकि अब हसीनजहां कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं.

इस पोस्ट और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनज़हां के बयान से साफ ज़ाहिर होता है कि शमी व हसीनज़हां के बीच मनमुटाव है. लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. लोगों ने यहां तक कहा है कि क्रिकेटर का पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि पूर्व में भी मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रह चुकी है.