अभियान – Live Halchal

दिल्ली मेट्रो में 10 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर विशेष अभियान शुरू किया है। सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से शुरू हुआ यह अभियान 10 जनवरी तक चलेगा।

एक माह तक मेट्रो ट्रेनों और कुछ स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता, डिजिटल समावेशन, प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएएनडीटी) और टीबी जागरूकता से संबंधित संदेश दिए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि डब्ल्यूएचओ के सहयोग से, दिल्ली के लोगों तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो में अभियान शुरू किया है। जब महिला स्वस्थ होती है, तो परिवार और राष्ट्र स्वस्थ रह सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य पीसीपीएएनडीटी अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करना और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

गर्भधारण के समय लिंग निर्धारण न कराने का आग्रह करना है। उन्नत तकनीकों का दुरुपयोग कभी-कभी अजन्मे बच्चे का लिंग निर्धारण करने के लिए किया जाता है। इस अधिनियम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या से लड़ना और देश में घटते लिंग अनुपात को संबोधित करना है।

उन्होंने कहा, यह अभियान तपेदिक (टीबी) पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। इससे देश में टीबी मुक्त अभियान को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली में टीबी के मामले अधिक होने के कारण, इस अभियान का उद्देश्य राज्य और राष्ट्र में इस घातक संक्रामक रोग से लड़ने के लिए जन आंदोलन चलाना है।

दिल्ली में जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच टीबी के 98,309 मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रव्यापी टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, राज्य ने अब तक लगभग 8.78 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है और नए टीबी मामलों की पहचान में तेजी लाने के लिए लगभग 3.8 लाख छाती के एक्स-रे भी किए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया की प्रभारी अधिकारी डा. कैथरीना बोहेम ने भी कहा कि स्वस्थ महिलाएं एक स्वस्थ परिवार, समुदाय और एक स्वस्थ राष्ट्र के स्तंभ हैं।

एमपी: हेलीकॉप्टर से पहली बार चला अनोखा रेस्क्यू अभियान
प्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में काले हिरणों को छोड़ा गया। इन्हें शाजापुर के जंगलों से हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाया गया। इस अभियान में दक्षिण अफ्रीका से आई विशेषज्ञ टीम ने भाग लिया। अब ये काले हिरण टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ाएंगे।

पहली बार चला अनोखा अभियान

यह पहली बार हुआ है जब हिरणों का रेस्क्यू हेलीकॉप्टर से किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम विशेष रूप से भारत आई थी। बताया जा रहा है कि ऐसा अभियान भारत में पहली बार चलाया गया है।

शाजापुर जिले के जंगलों में हजारों की संख्या में काले हिरण मौजूद हैं। पहले वन विभाग ने अपने स्तर पर इन्हें नियंत्रित करने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी ओर किसान फसलों को नुकसान पहुंचने से बेहद परेशान थे। काले हिरणों द्वारा फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाए जाने की समस्या को देखते हुए यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया। इसके बाद वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया और दक्षिण अफ्रीका से विशेषज्ञों को बुलाया गया।

ऐसे किया गया रेस्क्यू

अफ्रीकी टीम ने शाजापुर के ग्रामीण इलाकों में बोमा तकनीक और हेलीकॉप्टर की मदद से काले हिरणों को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उन्हें अन्य पार्कों और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया। यह अभियान किसानों की फसलों को हिरणों से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से किया गया है।

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के उपवनमंडल अधिकारी बी.पी. तिवारी ने बताया कि शाजापुर जिले से अब तक 153 काले हिरण रिजर्व में लाए जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

आज से शुरू होगा गौ संवर्धन अभियान, डेढ़ साल चलेगा अभियान
भोपाल:  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब राज्य सरकार की गाय संरक्षण नीति पर मोर्चा खोलने जा रही हैं। शराब नीति के खिलाफ अभियान चलाने के बाद अब वे बुधवार से ‘गौ संवर्धन अभियान’ की शुरुआत करेंगी। यह अभियान करीब डेढ़ साल तक चलेगा। उमा भारती ने पहले सरकार की शराब नीति पर खुलकर विरोध जताया था, जिसके बाद सरकार को अहातों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा था। अब उनका कहना है कि सरकार की वर्तमान गाय संरक्षण नीति में कई खामियां हैं और इसे सुधारने की जरूरत है।

महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत मिलें दो गायें
उमा भारती ने सुझाव दिया है कि सरकार को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को दो-दो गायें देने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे एक ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर गौ-संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

हर जिले में एक ही गौशाला पर्याप्त
उन्होंने कहा कि गायों की रक्षा के लिए हर गाँव में गौशाला बनाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय हर जिले में एक मुख्य गौशाला होनी चाहिए, जबकि गायों की देखभाल की जिम्मेदारी किसानों को सौंपी जानी चाहिए। इस जिम्मेदारी के बदले किसानों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

हरियाणा में 17 सितम्बर से शुरू होगा स्वास्थ्य अभियान
हरियाणा सरकार आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमिया और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एमडीयू ऑडिटोरियम में एक वरिष्ठ चिकित्सक को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया जाए और कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन से एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि इस अभियान से प्रदेशभर में व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। इसके अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर 122 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, दंत चिकित्सा, त्वचा रोग तथा मनोचिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक शिविर में लगभग 300 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड : कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी
भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।

कौन नेता कहां करेगा प्रवास

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवेश करेंगे। बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में, बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में, मदन कौशिक हरिद्वार में, रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में, अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में, नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में, डॉ. कल्पना सैनी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर गांव में प्रवास करेंगे। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए हैं।