अभिनेत्री जैस्मीन भसीन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 17 Oct 2020 12:06:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अभिनेत्री जैस्मीन भसीन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिग बॉस सीजन 14: अभिनेत्री जैस्मीन भसीन बनी आग का गोला, सपोर्ट में खड़े हुए अली गोनी https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-14-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%88/383450 Sat, 17 Oct 2020 12:06:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=383450 छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इन दिनों सलमान खान के चर्चित और विवादित टीवी शो बिग बॉस के सीजन 14 का हिस्सा हैं। अपने खेल और रणनीति की वजह से जैस्मीन भसीन काफी सुर्खियों में भी हैं। वहीं शो के बाहर जैस्मीन भसीन के फैंस और करीबी उनके जीतने की कामना करते रहते …]]>

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री जैस्मीन भसीन इन दिनों सलमान खान के चर्चित और विवादित टीवी शो बिग बॉस के सीजन 14 का हिस्सा हैं। अपने खेल और रणनीति की वजह से जैस्मीन भसीन काफी सुर्खियों में भी हैं। वहीं शो के बाहर जैस्मीन भसीन के फैंस और करीबी उनके जीतने की कामना करते रहते हैं। ऐसे में जैस्मीन भसीन की जीत की कामना करने की वजह से अभिनेता अली गोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ रहा है।

जैस्मीन भसीन को सपोर्ट करने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अली गोनी को उनका बॉडीगार्ड तक बोल दिया। अब इन ट्रोलर्स को अली गोनी ने करारा जवाब दिया है। अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं। ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को उन्होंने ट्विटर पर करारा जवाब दिया है। साथ ही कहा कि वह अपने दोस्तों के लिए जिंदगी भी कुर्बान कर सकते हैं।

अली गोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘लोग बोल रहे हैं मैं ज्यादा सपोर्ट कर रहा हूं, बॉडीगार्ड और पता नहीं क्या क्या… तो बच्चों सुनों इसे दोस्ती बोलो या प्यार बोलो ! मैं ऐसे ही दोस्ती निभाता हूं जब निभाने का टाइम आता है। हम जान भी देते हैं दोस्ती के लिए। क्या करें हम तो ऐसे ही हैं भाई साहब, धन्यवाद।

सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके और जैस्मीन भसीन के फैंस इस ट्वीट को पसंद कर दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को अली गोनी ने इंस्टाग्राम के जरिए जैस्मीन भसीन को बिग बॉस शो में बने रहने के लिए अपने फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की थी।

अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के साथ अपनी तस्वीर साझा की और फैंस से उन्हें वोट करने की अपील की थी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। बहुत से लोगों ने अली गोनी को जैस्मीन भसीन का बॉडीगर्ड बोला।

जिसका अभिनेता ने अब इस अंदाज में जवाब दिया है। आपको बता दें कि मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने कभी भी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

]]>