अभिनेता अनुपम खेर – Live Halchal

अभिनेता अनुपम खेर ने मुंह ढककर किए रामलला के दर्शन
अयोध्या में रामलला के विराजमान होते ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग गया है। कहां तक देश राज्य और जिलों के नाम गिनाए जाएं। किस मापदंड से श्रद्धालुओं की भावनाओं को मापा जाए। इतना उत्साह और दर्शन की आकांक्षा कि तिल रखने की जगह नहीं। इसी बीच बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता अपना मुंह ढककर रामलला के दर्शन के लिए पहुंच गए।

थाईलैंड, नेपाल, उड़ीसा, तमिलनाडु, जबलपुर, सासाराम, तिरुवनंतपुरम…। कहां तक देश, राज्य और जिलों के नाम गिनाए जाएं। किस मापदंड से श्रद्धालुओं की भावनाओं को मापा जाए। इतना उत्साह और दर्शन की आकांक्षा कि तिल रखने की जगह नहीं।

अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को अतिथि के रूप में रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गए थे। वह दूसरे दिन भी दर्शन का लोभ छोड़ न सके और मंगलवार को आम श्रद्धालुओं के बीच मफलर से अपना चेहरा ढंक कर राम मंदिर पहुंच गए।

मुंह ढक कर रामलला के दरबार में पहुंचा ये अभिनेता

अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा ‘कल मैं आमंत्रित अतिथि बन कर राम मंदिर गया था। पर आज सबके साथ चुपचाप मंदिर जाने का मन किया। भक्ति का ऐसा समंदर देखने को मिला कि हृदय गदगद हो उठा। श्रद्धालुओं में रामजी के दर्शन को लेकर उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था। जब मैं निकलने लगा तो एक भक्त हल्के से कान में बोला, भैया जी मुंह ढंकने से कुछ नहीं होगा। रामलला ने पहचान लिया।’

सेलिब्रिटी से लेकर आम जनता हुई मंत्रमुग्ध

अब आप स्वयं ही अंदाजा लगाइए जब सेलिब्रिटी भगवान के दर्शन के मोह से नहीं बच पा रहे और आम श्रद्धालुओं में कितनी ललक होगी, अंदाजा लगाना मुश्किल है।

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में डाला डेरा

महाराष्ट्र से रामलला का दर्शन करने अयोध्या आए सुरेश पाटिल कहते हैं, ‘रामलला का दर्शन किए बिना मन ही नहीं मान रहा था।’ वह चार दिन पूर्व अयोध्या आए हैं। मंगलवार को भी दर्शन का प्रयास किया था, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण दर्शन नहीं कर सके थे। कहते हैं, ‘भगवान के दर्शन का परम सुख प्राप्त हुआ है।’

‘सपना साकार हो गया’

उन्हीं की भांति तमिलनाडु के करुणाकरण कहते हैं, ‘हम भारतीयों के लिए रामलला के मंदिर से बढ़कर कुछ नहीं है। पांच सदी तक जिसके लिए संघर्ष होता रहा, वह सपना साकार हो गया है। इसलिए स्वयं को दर्शन करने से नहीं रोक पाया।’

अभिनेता अनुपम खेर बोले-फिल्म फ्रैंडली नीतियों से श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा प्रदेश
जाने-माने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, प्रदेश सरकार की फिल्म फ्रैंडली नीतियों से उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ शूटिंग डेस्टिनेशन बनेगा। कहा, उनकी नई फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में की जाएगी, जो अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित है। नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन के लिए खेर से विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

रविवार को इंदिरानगर में प्रस्तावित शूटिंग लोकेशन पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अभिनेता अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की फिल्म नीति के बारे में जानकारी दी। तिवारी ने बताया, उत्तराखंड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।

नई पॉलिसी में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों को भी दिया जा रहा स्थान
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा, इसके अलावा उत्तराखंड के कलाकारों और क्रू मेंबर को शामिल करने पर भी विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है। राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री ईको सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्नीशियनों को विशेष मौके मिलेंगे।

बताया, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थ्री-टी यानी टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग इन तीनों पक्षों पर मजबूती से काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के विजन के अनुरूप नई फिल्म नीति लाई जा रही, जिसमें सिनेमा और कंटेंट निर्माण की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप प्रावधान किए जा रहे हैं। नई पॉलिसी में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और लघु फिल्मों को भी स्थान दिया जा रहा है।

अनुपम खेर ने बताया, उनकी नई फिल्म की शूटिंग अप्रैल से प्रस्तावित है। 90 प्रतिशत से अधिक शूटिंग उत्तराखंड में करने की योजना हैं। उनकी फिल्म सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी पर है। इसके लिए उन्होंने लैंसडाेन और आसपास की लोकेशन देखी है। तिवारी ने राज्य पुष्प ब्रह्मकमल की अनुकृति और शॉल भेंट कर खेर का स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद थे।