अब BJP का साथ देगी…. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Aug 2017 05:04:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब BJP का साथ देगी…. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 राज्यसभा चुनाव गुजरात-बंगाल के 9 सीटों के लिए वोटिंग आज, अब BJP का साथ देगी…. https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%82/69312 Tue, 08 Aug 2017 05:04:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=69312 New Delhi: राज्यसभा में गुजरात की तीन और पश्चिम बंगाल की छह सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से चुनाव होगा। बता दें कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम सात बजे तक नतीजे आ जाएंगे। सभी 9 सीटों पर सांसदों …]]>

New Delhi: राज्यसभा में गुजरात की तीन और पश्चिम बंगाल की छह सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से चुनाव होगा। बता दें कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम सात बजे तक नतीजे आ जाएंगे। सभी 9 सीटों पर सांसदों का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा हो रहा है।राज्यसभा चुनाव गुजरात-बंगाल के 9 सीटों के लिए वोटिंग आज, अब BJP का साथ देगी....अभी अभी: गुजरात राज्यसभा चुनाव को लेकर, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस छोड़कर आए बलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से अहमद पटेल इकलौते उम्मीदवार हैं।

 

कांग्रेस को एक और बड़ा घटका लगा है, जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) ने कहा है कि आज होने वाले चुनाव में उसके दो विधायक बीजेपी के लिए वोट करेंगे। एनसीपी के गुजरात से विधायक कंढल जडेजा का कहना है कि उनसे पार्टी ने कहा है कि चुनाव में बीजेपी के लिए वोट करें। 

 

गुजरात में राज्यसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या में विधायकों का समर्थन है, जिनमें राकांपा और जेडीयू के विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस विधायकों और उनके परिवारों को डरा धमका रही है और प्रताड़ित कर रही है ताकि और भी विधायकों को तोड़ा जा सके। अहमद पटेल का मुकाबला चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत से है।

]]>