अब 17 को पहुंचेंगी लखनऊ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 15 Mar 2019 05:31:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब 17 को पहुंचेंगी लखनऊ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 17 को पहुंचेंगी लखनऊ https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95/214515 Fri, 15 Mar 2019 05:31:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=214515 कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह अब 17 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी जबकि पहले उन्हें 15 को ही आना था। प्रियंका यहीं से प्रयागराज जाएंगी। वहां से 18 से 20 मार्च तक वाराणसी की यात्रा जल मार्ग से तय करेंगी। …]]>

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह अब 17 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी जबकि पहले उन्हें 15 को ही आना था।

प्रियंका यहीं से प्रयागराज जाएंगी। वहां से 18 से 20 मार्च तक वाराणसी की यात्रा जल मार्ग से तय करेंगी। इस दौरान वह गंगा किनारे रहने वाले लोगों से संपर्क करेंगी। प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के दौरे की अनुमति के लिए चुनाव आयोग को आवेदन पत्र भेजा दिया है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा स्टीमर से करेंगी। चुनाव आयोग से आवेदन पर मंजूरी मिलते ही कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। उधर, माना जा रहा है कि इस दौरे के साथ ही प्रियंका प्रयागराज से यूपी में चुनाव प्रचार की आगाज करेंगी।

राजबब्बर ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रियंका नदी किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों की वेदना व पीड़ा सुनेंगी। प्रियंका प्रयागराज में आनंद भवन भी जा सकती हैं। वह मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी की दर्शन भी कर सकती हैं। साथ ही वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन कर सकती हैं।

]]>