अब हो गईं ऐसी देखकर पहचानना होगा मुश्किल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 13 Feb 2018 07:18:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब हो गईं ऐसी देखकर पहचानना होगा मुश्किल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एक फिल्म ने इस एक्ट्रेस को बना दिया था स्टार, अब हो गईं ऐसी देखकर पहचानना होगा मुश्किल https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b/116730 Tue, 13 Feb 2018 07:18:25 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=116730 90 के दशक में बॉलीवुड में धमक जमाने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बीते कई सालों से मयूरी सिनेमा जगत से दूर गुरग्राम में साधारण सी जिंदगी गुजार रही हैं। हाल ही में वह गुरुग्राम में स्पॉट हुई लेकिन बीते सालों में उनके लुक में इतना बदलाव आ गया …]]>

90 के दशक में बॉलीवुड में धमक जमाने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बीते कई सालों से मयूरी सिनेमा जगत से दूर गुरग्राम में साधारण सी जिंदगी गुजार रही हैं। हाल ही में वह गुरुग्राम में स्पॉट हुई लेकिन बीते सालों में उनके लुक में इतना बदलाव आ गया है जिसे देखकर पहनचानना मुश्किल हो जाएगा। जब उनसे बॉलीवुड से अचानक गायब होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो वजह बताई वह बेशक हैरान करने वाली है।एक फिल्म ने इस एक्ट्रेस को बना दिया था स्टार, अब हो गईं ऐसी देखकर पहचानना होगा मुश्किल

महेश भट्ट की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से रातोंरात फेमस हुईं एक्ट्रेस मयूरी की शादी हो चुकी हैं। वह अपने बच्चों और पति के साथ एक साधारण सी जिंदगी जी रही हैं। इसी बीच जब वह अचानक गुरुग्राम में नौकरी करते हुए स्पॉट हुईं तो जैसे हंगामा ही मच गया। इसी बीच उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े राज का Entertainment Times से बात करते हुए खुलासा किया है।

मयूरी ने बात करते हुए कहा – ‘मैंने करीब 16 फिल्में की थी लेकिन उनसे से आधी ही फिल्में रिलीज हुई। 1999 का समय हीरोइनों के लिए अच्छा समय नहीं था। फिल्मों में उन्हें सिर्फ पेड़ के आगे पीछे डांस करने को कहा जाता था। इसलिए मैंने स्क्रिप्ट राइटिंग और डॉक्यूमेंट्री की तरफ फोकस किया। साल 2000 में टेलीविजन की तरफ रुख किया और कुछ साल बाद शादी करके यूएस शिफ्ट हो गई।’

हालांकि जब मयूरी से उनके बॉलीवुड में वापसी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा – ‘मैं कभी भी सेलिब्रिटीज की तरह की जिंदगी नहीं चाहती थी। मैं उस समय को कभी भी याद नहीं करती हूं। मैंने जो भी फिल्में की वह बहुत ही खास हैं लेकिन मैं अपनी इस जिंदगी से बेहद खुश हूं। मैं फिल्म में तभी काम करुंगी जब वह मुझे सिर्फ वीकेंड पर ही बुलाए।’

आपको बता दें, मयूरी कांगो कई सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। वह न तो किसी पार्टी में दिखीं और न ही किसी अवॉर्ड फंक्शन में। फिलहाल वह गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट पर हैं। मयूरी ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें ‘जीतेंगे हम’, ‘होगी प्यार की जीत’ और ‘पापा कहते हैं’ फिल्में शामिल है।

]]>