अब पार्टनर के साथ दें ऑडिशन… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 16 Apr 2018 09:05:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब पार्टनर के साथ दें ऑडिशन… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ‘Bigg Boss 12’ में होगा डबल धमाल, अब पार्टनर के साथ दें ऑडिशन… https://livehalchal.com/bigg-boss-12-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%a7%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0/133518 Mon, 16 Apr 2018 09:05:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=133518 टीवी के सबसे चर्चित शो की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है. दरअसल, ‘बिग बॉस 12’ के ऑडिशन शुरू हो गए हैं लेकिन इस बार ऑडिशन्स में नया ट्विस्ट रखा गया है. कलर्स चैनल ने ‘बिग बॉस 12’ के ऑडिशन्स की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह …]]>

टीवी के सबसे चर्चित शो की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है. दरअसल, ‘बिग बॉस 12’ के ऑडिशन शुरू हो गए हैं लेकिन इस बार ऑडिशन्स में नया ट्विस्ट रखा गया है. कलर्स चैनल ने ‘बिग बॉस 12’ के ऑडिशन्स की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शो जल्द ही शुरू होने वाला है और शो के ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं लेकिन अगर इस बार आपको शो का हिस्सा बनना है तो आप जल्द ही अपना पार्टनर ढूंढना शुरू कर दें. 

दरअसल, इस बार घर में जाने के लिए होने वाले ऑडिशन्स में आपको अपने साथ अपना पार्टनर ले कर जाना होगा. कलर्स द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस बार उन्हें जोड़ी में कंटेस्टेंट चाहिए इसलिए बिग बॉस में डबल धमाल मचाने के लिए आप अपने पार्टनर को साथ ले कर आएं. शो के ऑडिशन शुरू हो गए हैं. बता दें, रविवार को कलर्स का फेमस शो ‘राइसिंग स्टार’ खत्म हुआ और इस शो के खत्म होने के साथ ही चैनल द्वारा ‘बिग बॉस’ के ऑडिशन की घोषणा कर दी गई. 

हालांकि, यहां आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 12’ की शुरुआत हमेशा की तरह इस बार भी अक्टूबर में ही होगी लेकिन ऑडिशन की लंबी प्रक्रिया होने की वजह से शो के ऑडिशन जल्द शुरू कर दिए जाते हैं. हमेशा की तरह इस बार शो के होस्ट सलमान खान होंगे या फिर कोई और इस शो की कमान संभालेगा, इसकी जानकारी भी आने वाले वक्त में मिल जाएगी. यहां आपको याद दिला दें कि ‘बिग बॉस 11’ का खिताब शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था और वहीं टीवी की संस्कारी बहु हिना खान शो की फर्स्ट रनरअप बनी थीं.

 
]]>