अब तक 23 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 15 Jun 2020 11:58:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब तक 23 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32  गुजरात में 24 घंटे में 511 नए कोरोना संक्रमित आए सामने, अब तक 23,590 लोंग संक्रमित https://livehalchal.com/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-511-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a5%8b/342165 Mon, 15 Jun 2020 11:58:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=342165 गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 511 नए मरीजों की पुष्टि के साथ 29 लोगों की मौत दर्ज की गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में संक्रमित मरीजों की संख्‍या 23,590 तक पहुंच चुकी है जिसमें से 16,333 मरीजों के स्‍वस्‍थ होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है …]]>

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 511 नए मरीजों की पुष्टि के साथ 29 लोगों की मौत दर्ज की गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार राज्‍य में संक्रमित मरीजों की संख्‍या 23,590 तक पहुंच चुकी है जिसमें से 16,333 मरीजों के स्‍वस्‍थ होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है जबकि 1478 की मौत दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि गुजरात में शनिवार को 517 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 23 हजार तक पहुंच गई थी और मरने वालों की संख्‍या 1449 थी। वहीं अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमितों की संख्‍या 16306 थी, जबकि मौत का आंकड़ा 1165 तक पहुंच गया था।

गुजरात सरकार के अनुसार राज्‍य में कोरोना सं‍क्रमित सक्रिय मामलों की संख्‍या 5678 है जब कि 61 मरीजों की हालत ज्‍यादा खराब होने के कारण उन्‍हें वेंटीलेशन पर रखा गया है। राज्‍य में अब तक 15,891 लोग स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं रविवार को  390 लोगों को कोरोना उपचार के बाद घर भेज दिया गया है जबकि 33 लोगों की मौत हो गई। इनमें अहमदाबाद के 26, सूरत के 3, अमरेली के 2, भावनगर व पाटण के एक-एक मरीज शामिल हैं।

अहमदाबाद की हालत सबसे ज्‍यादा गंभीर बतायी जा रही है। यहां कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सबसे अधिक है। बीते 24 घंटे तक अहमदाबाद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या 16,306 तक पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के बाद संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले सूरत और वडोदरा से सामने आ रहे हैं। सूरत में कोरोना संक्रमण के 2,503 मामले सामने आए और 102 लोगों की मौत हुई, वडोदरा में 1,511 मामले और 43 लोगों की मौत, गांधीनगर में 459 मामले और 21 लोगों की मौत, भावनगर में 166 मामले और 13 लोगों की मौत, राजकोट में 148 मामले और 5 लोगों की मौत, महेसाणा में 183 मामले और 08 लोगों की मौत, अरवल्ली में 138 मामले और 12 लोगों की मौत, महीसागर में 117 मामले और 02 लोगों की मौत, खेड़ा में 104 मामले और 05 लोगों की मौत, बनासकांठा में 150 मामले और 08 लोगों की मौत, आणंद में 125 मामले और 12 लोगों की मौत, पाटण में 112 मामले और 10 लोगों की मौत, कच्छ में 103 मामले और 05 लोगों की मौत, पंचमहाल में 118 मामले और 13 लोगों की मौत दर्ज हुई है।

]]>