अब तक हो चुकी है 22 की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 14 Oct 2018 07:43:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अब तक हो चुकी है 22 की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अफगानिस्तान में हुआ बड़ा बम विस्फोट, अब तक हो चुकी है 22 की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac/171994 Sun, 14 Oct 2018 06:28:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=171994 अफगानिस्तान में शनिवार को एक चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक तखार गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद हिजरी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले इस हमले में 13 लोगों की मरने और करीब 36 लोगों के घायल होने की सूचना थी। जानकारी के …]]>

अफगानिस्तान में शनिवार को एक चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। टोलो न्यूज के मुताबिक तखार गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद जावेद हिजरी ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले इस हमले में 13 लोगों की मरने और करीब 36 लोगों के घायल होने की सूचना थी।

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व स्थित तखार इलाके में नाजिया यूसुफी बेक की चुनावी सभा होने वाली थी। तभी वहां पहले से मौजूद एक मोटरसाइकिल में रखे विस्फोटक में धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग मारे गए। धमाके के वक्त नाजिय युसुफी बेक सभा में नहीं पहुंची। कुछ इसी तरह का हमला हेलमांद में एक अन्य चुनावी सभा पर हुआ था। 

बता दें कि अफगानिस्तान में 20 अक्टूबर के संसदीय चुनाव होने वाला है। इससे पूर्व देश भर से लगातार हिंसा की खबरें आ  रही हैं। चुनाव से पहले यह तीसरा मौका था जब किसी चुनावी सभा को निशाना बनाया गया।

]]>