अब क्यों नहीं PM नरेंद्र मोदी को खत लिखते – Live Halchal

तेजस्वी यादव ने साधा सुशील मोदी पर निशाना, अब क्यों नहीं PM नरेंद्र मोदी को खत लिखते
बिहार की राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव पर कई घोटालों का आरोप लगाया. उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज भी मीडिया में जारी किए थे. अब सुशील मोदी भी तेजस्वी यादव के निशाने पर आ गए हैं. फेसबुक पर तेजस्वी ने लिखा है सुशील मोदी पर राजद ने जितने भी आरोप लगाए हैं उस वह कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं. खुद साधु होने का ढोंग रचकर नैतिकता और ईमानदारी का ढोल पीटते हैं, पर अपने घर में ही व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक शब्द नहीं बोलते हैं और ना ही कोई स्पष्टीकरण देते है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से 7 सवाल पूछे हैं.

1- सुशील मोदी यह बताएं कि आर.के.मोदी उनके सगे भाई हैं कि नहीं? सुशील मोदी ज़रा बिहार की जनता को यह तो स्पष्ट करें कि कैसे इतने कम समय में सुशील मोदी परिवार ने हज़ारों-हज़ार करोड़ की सम्पत्ति अर्जित कर ली?

2- ललित छाछवरिया जैसे मनी लॉन्ड्रिंग के बेताज बादशाहों का उनके भाई की कम्पनी से क्या लेना देना है? आरके मोदी के ललित छाछवरिया से व्यावसायिक सम्बन्ध हैं कि नहीं?

3.इनके भाई की कम्पनी में जिस तरह 400-400 करोड़ की बेनामी एंट्री घुमाई गईं हैं, मनी लॉन्ड्रिंग की गई है, मनी लेयरिंग की गईं हैं. क्यों नहीं सुशील मोदी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहते हैं कि मैं तो ईमानदारी का देवता हूं, पर मेरे ही परिवार की अनेकों रियल इस्टेट कंपनियों और तो और मेरे ही सगे भाई की कम्पनियां मसलन आशियाना होम्स प्रा० लि०, आशियाना लैंड्सक्राफ़्ट प्रा० लि० समेत अनेकों कंपनियों में की गई अब तक की कारगुज़ारियों के ख़िलाफ़ हूं. मेरे भाई की कंपनियों के बेमानी लेनदेन की भी जांच हो, भले ही मैं आपकी ही पार्टी का ही क्यों ना होऊं?

4.क्यों नहीं सुशील मोदी ED और अन्य एजेंसियों को लिखते कि उनके भाई की सभी कम्पनियों में धन के अर्जन, आवाजाही और स्रोतों तथा आर्थिक अनियमितताओं की पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से जांच की जाए?

5- जिस प्रकार राजद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वीडियो में साफ-साफ दिखाया कि सुशील मोदी के भाई आरके मोदी की कम्पनी के प्रोजेक्ट आशियाना मलबेरी, गुड़गांव के सेल्स मैनेजर अंकित मोदी ने स्पष्ट रूप से उक्त कंपनी को सुशील मोदी से जुड़ा बताया. क्यों नहीं सुशील मोदी अपने भाई पर मानहानि का केस दर्ज कराते?

6- जिस प्रकार उनके भाई की कंपनी का सेल्स मैनेजर अंकित मोदी साफ साफ ग्राहक को विश्वास दिलाने के लिए सुशील मोदी का नाम लेकर सत्ता का दंभ भर रहा है. क्या यह सच नहीं है कि गुडगांव और बाकि जगह के सारे फ्लैट सुशील मोदी के नाम पर ही बेचे जा रहे हैं? क्या सुशील मोदी ने अब तक इस बात का खंडन किया? क्या खंडन नहीं करने का स्पष्ट मतलब नहीं है कि इनके भाई की कंपनी में बेमानी निवेश किया गया है?

7- दूसरों के पंजीकरण किए हुए, कानूनी, वैध, हर प्रक्रिया की कसौटी पर कसे, जन सामान्य के लिए उपलब्ध सम्पत्ति की जानकारी को घोटाला बनाकर पेश करने वाले सनसनी के स्वामी सुशील मोदी हमारे आरोपों पर स्पष्टीकरण देने की हिम्मत क्यों नहीं जुटाते? अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के वक़्त उनकी ज़ुबान बंद क्यों हो जाती है?