अफेयर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 13 Oct 2017 05:11:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अफेयर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस रानी से अफेयर की अफवाह से अशोक कुमार बने थे एक्टर https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ab/85012 Fri, 13 Oct 2017 05:11:21 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85012 अशोक कुमार हीरो की छवि वाले हिन्दी फिल्मों के पहले एक्टर थे. उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था. 13 अक्टूबर अशोक कुमार के भाई और ख्यात गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है. अपने जन्मदिवस पर ही भाई की मौत के बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था. जानते हैं …]]>

अशोक कुमार हीरो की छवि वाले हिन्दी फिल्मों के पहले एक्टर थे. उनका जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था. 13 अक्टूबर अशोक कुमार के भाई और ख्यात गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि भी है. अपने जन्मदिवस पर ही भाई की मौत के बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था. जानते हैं अशोक कुमार के बारे में दिलचस्प बातें.

 शम्मी कपूर ने एक बार एक पान मसाले का विज्ञापन सिर्फ इसलिए किया था कि क्योंकि इसमें अशोक कुमार भी थे. बाद में राज कपूर शम्मी पर इसके लिए बेहद नाराज हुए.

 शम्मी कपूर ने एक बार एक पान मसाले का विज्ञापन सिर्फ इसलिए किया था कि क्योंकि इसमें अशोक कुमार भी थे. बाद में राज कपूर शम्मी पर इसके लिए बेहद नाराज हुए.

ऐसा माना जाता है कि अमिताभ बच्चन ऐसे हीरो हैं, जिसने सबसे पहले एंटी हीरो का छवि वाली भूमिकाएं कीं. लेकिन उनसे पहले ये काम अशोक कुमार किस्मत फिल्म में कर चुके थे. ये फिल्म पांच साल तक चली थी.

अशोक कुमार के एक्टर बनने की कहानी दिलचस्प है. कॉलमिस्ट जयप्रकाश चौकसे के अनुसार, ‘अशोक कुमार मुंबई आकर निर्माता-निर्देशक हिमांशु राय के साथ टेक्नीशियन के रूप में काम करने लगे थे. हिमांशु 1936 में फिल्म जीवन नैया बना रहे थे. लेकिन तभी अफवाह उड़ी कि फिल्म के हीरो हुसैन का हिमांशु की पत्नी देविका रानी, जो फिल्म की हीरोइन भी थीं, से अफेयर है. इसके बाद हिमांशु नाराज हो गए और अशोक कुमार से कहा कि वे अब उनकी फिल्म के हीरो होंगे. अशोक कुमार ने एक्टर बनने से काफी इंकार किया, लेकिन हिमांशु नहीं माने. इस तरह अशोक कुमार के एक्ट‍िंग करियर की शुरुआत हुई.

जयप्रकाश चौकसे के अनुसार, ‘राज कपूर की शादी के दौरान अशोक कुमार फेमस नहीं हुए थे. लेकिन शादी में किसी ने चिल्लाया कि अशोक कुमार आए हैं तो राज कपूर की दुल्हन कृष्णा ने यह सुनकर अपना घुंघट हटा लिया था. यह सब होने के बाद राज कपूर अपनी पत्नी से कई दिनों तक नाराज रहे थे.

बहुत कम लोग जानते हैं कि शोले, जंजीर जैसी फ़िल्मों के को-राइटर सलीम खान की पहली कहानी अशोक कुमार ने ही ख़रीदी थी. वे उनके करीबी मित्र थे. अशोक कुमार ने फिल्मों के पेशे को बेहद सम्मान दिलाया.
 
]]>