अफरीदी ने ट्वीट कर दी जानकारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 13 Jun 2020 09:34:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अफरीदी ने ट्वीट कर दी जानकारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अफरीदी ने ट्वीट कर दी जानकारी https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95/341560 Sat, 13 Jun 2020 09:34:09 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=341560 पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) कोरोना पॉजिटिव (coronavirus) पाए गए हैं. अफरीदी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है. अपने ट्वीट में अफरीदी (#ShahidAfridi) ने लिखा है, पिछले कुछ समय से वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और साथ ही वह शरीर में काफी दर्द महसूस कर रहे थे. अफरीदी ने ट्वीट …]]>

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) कोरोना पॉजिटिव (coronavirus) पाए गए हैं. अफरीदी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है. अपने ट्वीट में अफरीदी (#ShahidAfridi) ने लिखा है, पिछले कुछ समय से वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और साथ ही वह शरीर में काफी दर्द महसूस कर रहे थे. अफरीदी ने ट्वीट में लिखा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है. अफरीदी ने अपने फैन्स से उनके लिए दुआ करने को कहा है. इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में हैं. अफरीदी (#ShahidAfridi) के इस खुलासा के बाद फैन्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं. खासकर पाकिस्तान के फैन्स ट्वीट कर उनके स्वास्थ के प्रति चिता जता रहे हैं. हाल ही में कुछ प्रथम श्रेणी क्रिकेटर कोरोनावायरस की चपेट में आए थे, लेकिन आफरीदी के रूप में यह पहला बड़ा नाम है, जो इस महामारी की चपेट में आया है.

कुछ दिन पहले शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने पीएम मोदी के बारे में कुछ गलत बयान दिया था जिसके बाद भारत में उनकी खूब आलोचना हुई थी. हरभजन सिंह और युवी ने ट्वीट कर अफरीदी पर अपनी भड़ास निकाली थी. गौरतलब है कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने अफरीदी के फाउंडेशन के लिए दान की अपील की थी, लेकिन जिस तरह से अफरीदी ने भारत के खिलाफ बयान दिया था उसके बाद दोनों क्रिकेटरों ने ट्वीट कर कहा था कि अफरीदी की मदद करना एक भूल थी. बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान की भी स्थिती खराब होती जा रही है. ऐसे में अफरीदी गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आए थे और सभी गरीब लोगों के लिए राशन का इंतजाम कर रहे थे. पाकिस्तान के लिये 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं

]]>