अफगानिस्तान – Live Halchal

चरम पर अफगान-पाकिस्तान तनाव: तालिबान ने PAK पर लगाया आम नागरिकों पर हमले का आरोप
अफगानिस्तान ने सोमवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान पर पूर्वी इलाके में नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब 70 लोग घायल हो गए।

संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन ने भी पुष्टि की है कि पूर्वी शहर असदाबाद में एक यूनिवर्सिटी पर हमला हुआ है, हालांकि उसने यूनिवर्सिटी का नाम या हमले के जिम्मेदार का जिक्र नहीं किया। अफगान अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के अंत से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कम से कम नौ प्रांतों में कई जगहों पर हमले किए हैं।

छात्रों सहित कई लोग घायल

तालिबान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक, सोमवार की गोलाबारी में घायल होने वालों में 30 छात्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित आम नागरिक हैं।

वहीं, पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि यूनिवर्सिटी पर हमला करने का आरोप पूरी तरह झूठ है। पाकिस्तानी सेना ने इस बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से भी इनकार कर दिया।

दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव

पाकिस्तान ने तालिबान सरकार पर तहरीक-ए-तालिबान नामक आतंकी संगठन को शरण देने का आरोप लगाया है, जिसने पिछले वर्षों में पाकिस्तान में कई हमले किए हैं। हालांकि, तालिबान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है, लेकिन कई पड़ोसी देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन इस बात से सहमत हैं कि ऐसे समूह मौजूद हैं।

असदाबाद स्थित कुनार यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि अचानक हुए धमाकों से क्लासरूम और हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। छात्र अहमद सुहैल रहमानी ने कहा कि यूनिवर्सिटी उम्मीद और भविष्य की जगह है, लेकिन अब लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं छात्र साजिद इकबाल साफी ने बताया कि किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलों के डर से कई लोगों ने रात खेतों में बिताई और अब कोई अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

और गहराया मानवीय संकट

फरवरी से जारी इस संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कई सैन्य ठिकानों के साथ-साथ व्यवसाय, मस्जिदों और स्कूलों को भी निशाना बनाया है, जिससे सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई है। 16 मार्च को काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हुए हमले में करीब 240 मरीजों की मौत हो गई थी, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र ने बताया।

अफगानिस्तान पहले से ही गंभीर मानवीय संकट से जूझ रहा है। अमेरिका की मदद में कटौती और करीब 30 लाख अफगान नागरिकों की वापसी के कारण हालात और खराब हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस साल देश की करीब आधी आबादी यानी लगभग 2.2 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत पड़ेगी।

अफगानिस्तान में भूकंप से आठ लोगों की मौत
अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद काबुल में एक घर गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। रात 9.42 बजे आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 150 किलोमीटर की गहराई पर था।

उत्तर भारत और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार रात उत्तर भारत के कई हिस्सों में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

कुछ सेकंड तक चले इस भूकंप के झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में महसूस किए गए। किसी प्रकार के नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के दौरान घरों में छत के पंखे और बत्तियां हिलने के वीडियो कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। एक इंटरनेट मीडिया यूजर ने कहा, ‘उम्मीद है किसी को चोट नहीं आई होगी। मैंने पंखा हिलते देखा और खबर देखी तो पता चला कि भूकंप आया है’।

चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया कि उन्हें तेज झटका लगा। पंजाब के जीरकपुर में एक रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, ‘झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए। हमने नीचे भागने का सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।’

इस दौरान एनसीआर के कई रिहायशी इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल गए जबकि दफ्तरों में भी लोग कुछ देर के लिए इमारतों से बाहर चले गए।

वहीं, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तिब्बत में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

अफगानिस्तान के हमले में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच सोमवार को भी गोलीबारी जारी रही। अफगान सरकार ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी खोस्त प्रांत के सीमावर्ती गांव में पाकिस्तान के मोर्टार हमले में दो बच्चे मारे गए और 10 लोग घायल हुए हैं।

जबकि अफगानिस्तान ने कहा है कि उसके ताजा ड्रोन हमलों से पाकिस्तान की सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। चीन ने दोनों देशों से बातचीत शुरू कर तनाव कम करने का अनुरोध किया है, साथ ही मध्यस्थता का प्रस्ताव भी रखा है।

ड्रोन हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक मारे गए

आईएएनएस के अनुसार, अफगानिस्तान के ड्रोन हमले में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान इलाके के वाना में पाकिस्तानी सेना के ठिकाने में बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं। इस ठिकाने को पाकिस्तानी सेना के कमांडो और स्पेशल सर्विस ग्रुप इस्तेमाल करते हैं।

इस आशय का समाचार अफगानिस्तान की प्रमुख न्यूज एजेंसी खामा प्रेस ने दिया है। जबकि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने रेडलाइन पार कर ली है, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच अब युद्ध चल रहा है। जबकि अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री अब्दुल सलाम हनफी ने कहा है कि उनका देश हर कीमत पर अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।

अफगानिस्तान में महिलाओं को लेकर तालिबान का नया फरमान
तालिबान ने सत्ता में आने के बाद से महिलाओं से जुड़ी कई चीजों पर कड़ी पाबंदी लगा दी है। अब इस लिस्ट में गर्भनिरोधक दवाएं भी शामिल हो गई हैं। तालिबान ने गर्भनिरोधक गोलियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

तालिबान सरकार ने फरमान जारी करते हुए गर्भनिरोधक दवा बेचने वाले सभी क्लीनिक बंद करने के आदेश दिए हैं। डॉक्टरों को भी गर्भनिरोधक दवा या मिसकैरेज को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है।

तालिबान के फरमान का महिलाओं पर असर

तालिबान के राज में महिलाओं को गर्भनिरोधक दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। पूरे अफगानिस्तान में गर्भनिरोधक गोलियां नहीं मिल पा रही हैं। डॉक्टरों ने भी अब हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

वहीं, कम उम्र में ज्यादा बच्चे पैदा करने के कारण अफगानिस्तान में 80 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण का शिकार होने लगी हैं। महिलाओं में एनीमिया, विटामिन की कमी और ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है।

महिला डॉक्टर और नर्सों की कमी

27 अगस्त 2024 को अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत आई, जिसके बाद 12 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के पढ़ने पर रोक लगाने, महिलाओं के बाहर निकलने और काम करने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसे में अस्पतालों में महिला डॉक्टरों और नर्सों का भी अभाव हो गया है। आलम ये है कि महिलाएं घर में ही बच्चों को जन्म देने के लिए मजबूर हैं।

अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगी पाबंदियां

दुकान के बाहर बोर्डों पर महिलाओं की तस्वीर लगाने पर रोक
महिलाएं बिना किसी पुरुष के अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकतीं
महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा
सभी महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य होगा
महिलाएं चेहरा और शरीर ढककर घर से बाहर निकलेंगी और सार्वजनिक स्थलों पर बोलने से बचेंगी

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने को इच्छुक अफगानिस्तान
अफगानिस्तान के वाणिज्यिक अताशे के एक महीने के भीतर भारत आने की उम्मीद है। इसके वाणिज्य और उद्योग मंत्री अल्हाज नूरुद्दीन अजीजी ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ ही जोर देकर कहा कि काबुल द्विपक्षीय व्यापार को एक अरब डालर से काफी अधिक बढ़ाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि जब निजी निवेश की बात आती है तो दोनों पक्षों की ओर से मजबूत इच्छाशक्ति होती है। अजीजी ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल का वादा करते हुए भारतीय व्यवसायियों को अपने देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

इन क्षेत्रों में व्यावसायिक भागीदारी के अवसर मौजूद
उन्होंने खनन, कृषि, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कपड़ा को ऐसे क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया, जहां व्यावसायिक भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर मौजूद हैं। वह एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पांच दिवसीय यात्रा पर पिछले सप्ताह नई दिल्ली पहुंचे थे।

मीडिया ने उनसे विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और अन्य के साथ हालिया बैठकों के बारे में पूछा।

भारत के साथ व्यापार बढ़ाने की कोशिश में अफगानिस्तान
अफगान मंत्री ने हाल के फैसले को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत और अफगानिस्तान ने वर्तमान में एक अरब डालर से अधिक मूल्य के द्विपक्षीय व्यापार को पुनर्जीवित करने के लिए एक-दूसरे की राजधानियों में समर्पित वाणिज्यिक अताशे नियुक्त करने का निर्णय लिया है।