अप्रैल की शुरुआत – Live Halchal

अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का एहसास, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
देश भर के कई राज्यों में अप्रैल महीने में ही लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। IMD द्वारा कई राज्यों में लू चलने की भी बात कही गई है। जिनमें महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात कर्नाटक ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम मेघालय नगालैंड मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है।

अप्रैल महीने की शुरुआत में गर्मी ने अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल में ही महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 20 दिन लू चलेगी। इन राज्यों के लोगों को अप्रैल माह में ही भयंकर गर्मी का सामना करना पडे़गा।

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी

यूपी में पछुआ हवा तेजी से बह रही है। इससे लोगों को तेज धूप और हवा दोनों से परेशानी हो रही है। वहीं, बुधवार यूपी में सुबह से धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रदेश में प्रयागराज 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे अधिक गर्म रहा। प्रदेश में वाराणसी दूसरा गर्म शहर रहा। वहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में आगरा तीसरा गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में 4 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 5 अप्रैल को मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

झारखंड में स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

राजधानी समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। गत दिनों हुई वर्षा के बाद राजधानी के तापमान में दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई है तो तेज धूप का असर भी बरकरार है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण शहर के स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि चार, पांच और छह अप्रैल को हीट-वेव का असर देखने को मिलेगा। सबसे अधिक हीट-वेव का असर दक्षिणी हिस्से के अलावे पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि होने की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है।

असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट आयी और सामान्य गतिविधियां बाधित हुई। आज भी मौसम ठंडा रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में हो रहा हिमपात

दून और आस-पास के क्षेत्रों में बीते दो दिनों से बादलों की आंख-मिचौली जारी है। सुबह से ही आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से कम है और गर्मी से फिलहाल राहत है। वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने के कारण निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

अगले दो दिन दून में आंशिक बादल छाने से लेकर मध्यम धूप खिली रह सकती है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। बर्फबारी के चलते अब मौसम ठंडा हो गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी तपिश बढ़ने लगी थी, लेकिन अब बारिश और बर्फबारी से ठंडक फिर बढ़ गई है।

बिहार में बारिश के आसार

राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ का प्रवाह बना रहेगा। इससे मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 35 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान किसानों और नाविकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस महीने सात अप्रैल से उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, दक्षिणी भागों के पटना सहित रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, नवादा में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार बताए गए हैं। ऐसे में वर्षा के कारण तापमान में गिरावट के साथ मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।