अपराध – Live Halchal

इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क करता था राजस्थान का अली..
हरियाणा के अंबाला में चार दिन पहले विस्फोटक के साथ पकड़ा गया राजस्थान का अली अकबर इंस्टाग्राम और सिग्नल एप के जरिये पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

पाकिस्तानी आतंकी नियमित तौर पर अकबर को पैसे भेजता था। अकबर के साथ गिरफ्तार किए गए जगवीर एवं अनस ने ही उसका संपर्क भट्टी से करवाया था। बाद में वह सीधे भट्टी के संपर्क में आ गया।

सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही राजस्थान एटीएस भी मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपित पकड़े जाने से दो दिन पहले दिल्ली में जामा मस्जिद के पास रुके थे।

तीनों ने भट्टी के कहने पर दिल्ली के सफदरजंग, निजामुद्दीन, पंजाब के मलरकोटला, पठानकोट, हरियाणा में अंबाला के तोपखाना, केंट क्षेत्र एवं राजस्थान में हनुमानगढ़ के वीडियो बनाए थे।

ये वीडियो भट्टी को भेजे गए थे। अकबर के अजमेर स्थित पैतृक घर पर अभी भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। उसके स्वजन व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

पिछले साल के मुकाबले 15.05 फीसदी कम हुए दिल्ली में अपराध
आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 15.05 फीसदी अपराधों में कमी आई है। कोविड काल को छोड़कर पहली बार अपराध के ग्राफ में इतनी कमी देखी गई है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे जघन्य अपराधों में मामूली गिरावट देखी गई है।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वर्ष 2024 में हुए अपराधों का डाटा जारी कर दिया। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 15.05 फीसदी अपराधों में कमी आई है। कोविड काल को छोड़कर पहली बार अपराध के ग्राफ में इतनी कमी देखी गई है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे जघन्य अपराधों में मामूली गिरावट देखी गई है।

वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों में मौत, घरों में चोरी, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और जुआ खेलने के मामलों में इजाफा हुआ है। कुल एफआईआर के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2023 में 325954 के मुकाबले वर्ष 2024 में 276894 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसे बढि़या पुलिसिंग का नतीजा बता रहे हैंं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में दंगे के मामलों में 25 फीसदी की कमी आई है। वर्ष 2023 में दंगों के 44 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2024 में यह घटकर 33 रह गए हैं। हत्या के मामलों में बेहद मामूली गिरावट है। 506 के मुकाबले हत्या के 504 मामले सामने आए। अलबत्ता डकैती और फिरौती के लिए अपहरण का आंकड़ा पिछले साल के बराबर ही रहा।

लूटपाट के 1654 के मुकाबले 1510, झपटमारी के 7886 के मुकाबले 6493, दुष्कर्म के 2141 के मुकाबले 2076, छेड़छाड़ के 2345 के मुकाबले 2037 मामले दर्ज हुए। घरों में चोरी के मामलों में इजाफा देखा गया है, वर्ष 2023 चोरी की 28557 के मुकाबले 29011 घटनाएं दर्ज गई हैं।

मुंबई में कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में गैंगरेप,जाने पूरा मामला
19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महाराष्ट्र के मुंबई में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। खबर के अनुसार, 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुंबई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 376 (डी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया घटना 15-16 नवंबर की रात की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते हैं और दोनों के पिता भी एक दूसरे से परिचित हैं। घटना वाली रात आरोपी के परिजन बाहर गए हुए थे। इस पर आरोपी ने अपने एक अन्य दोस्त को भी घर बुला लिया। इसी बीच पीड़िता वहां कुछ खाना बनाने का सामान लेने आई थी। इस पर दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पीने के लिए ड्रिंक दी।

पीड़िता का कहना है कि ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने करीबी दोस्तों को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार के लिए कुछ भी: गर्लफ्रेंड के लिए चोरी किए 25 लाख रुपये के स्मार्टफोन
तलाशी में घर से पांच आईफोन भी बरामद हुए हैं। शख्स की गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि जो कार गिफ्ट में मिली है वह चोरी के पैसों की है। कार और बचे हुए आईफोन को सीज कर दिया गया है और शख्स को जेल में डाल दिया गया है।

कोई अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकता है? इस सवाल को कोई सटीक जवाब तो नहीं है लेकिन कई लोग अपने प्यार के लिए बलिदान भी देने के लिए तैयार रहते हैं। वो आशिक ही क्या जो अपने प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार ना हो। एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार गिफ्ट करने के लिए 30 हजार डॉलर यानी करीब 24 लाख रुपये के आईफोन चोरी किए हैं।

तुर्की का है मामला
तुर्की के एक आशिक ने अपनी 33 आईफोन चोरी किए हैं जिनकी कुल कीमत 30,000 डॉलर यानी करीब 24,97,896 रुपये है। इन सभी आईफोन को शख्स ने बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड को एक कार गिफ्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अजीम जी नाम का एक शख्स तुर्की के अदना में एक कुरियर कंपनी में काम करता था। हाल ही में उसे 33 आईफोन को डिलीवर करने की जिम्मेदारी मिली थी। उसने आईफोन को डिलीवर करने की बजाय चोरी कर लिया और बेच दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुर्की में आईफोन सबसे महंगे बिकते हैं।

जिस स्टोर ने आईफोन डिलीवर करने के लिए दिया था, उसे संदेह हुआ तो उसने उन ग्राहकों से संपर्क किया तो पता चला कि किसी को भी आईफोन डिलीवर ही नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो शख्स ने कबूल किया कि उसने आईफोन चोरी की है और उन्हें बेचकर कार खरीदी है।

तलाशी में घर से पांच आईफोन भी बरामद हुए हैं। शख्स की गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि जो कार गिफ्ट में मिली है वह चोरी के पैसों की है। कार और बचे हुए आईफोन को सीज कर दिया गया है और शख्स को जेल में डाल दिया गया है।

फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग्स’ के एक्‍टर को घिनौने अपराध में पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूयॉर्क। फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग्स’ के अभिनेता एडम पाली को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक सूत्र ने ‘वेराइटी डॉट कॉम’ से कहा कि पाली को सार्वजनिक तौर पर हेल्स किचन के पास पड़ोस में ई-सिगरेट के साथ गांजा पीते हुए देखा गया।

पहला बच्चा गोद लेते वक्त एंजेलीना ने किया था ये फ्रॉडपुलिस ने जब मंगलवार की रात को उनको गिरफ्तार किया तो पुलिस ने उसके पास से एक छोटे थैले में कोकीन पाया था। इसे लेकर उस पर दूसरा आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया।

किम कार्दशियन ने याद किया पेरिस हादसा, बहनों के साथ बांटा दुख

पाली पर नशीला पदार्थ गांजा रखने का आरोप लगाया गया है। पाली को 30 दिनों के भीतर न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होना है।