अपराध शाखा – Live Halchal

दिल्ली: फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के 13 पुलिसकर्मियों पर केस
इसमें अपराध शाखा की तत्कालीन टीम के 13 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए राकेश के परिवार वालों ने अपराध शाखा पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था और अदालत में याचिका देकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी।

अलीपुर इलाके में साल 2013 में अपराध शाखा और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर अब अलीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें अपराध शाखा की तत्कालीन टीम के 13 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। मुठभेड़ में मारे गए राकेश के परिवार वालों ने अपराध शाखा पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया था और अदालत में याचिका देकर इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी।

मार्च 2013 में अपराध शाखा की टीम ने दिल्ली पुलिस की टॉप टेन लिस्ट में शामिल रहे मनोज मोरखेड़ी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। गोलीबारी में गैंगस्टर मनोज मोरखेड़ी के साथी व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान राकेश को गोली लगी थी। उसकी मौत हो गई थी। तब से राकेश के परिवार वाले पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाकर अदालत में लड़ाई लड़ रहे थे।

परिवार वालों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कार की जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि फायरिंग कार के चारों तरफ से की गई थी। पिता ने दावा किया कि तीन डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम से यह भी पता चलता है कि राकेश के शव पर छह चोटें थीं। इनमें एक गोली का निशान था। जब कि पांच चोटें लाठी या किसी अन्य हथियार की थीं।

हालांकि अदालत ने मामले को निरस्त कर दिया। उसके बाद परिवार वाले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में शामिल एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है, जबकि एक सेवानिवृत हो चुके हैं। 11 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के अलग अलग यूनिट में तैनात हैं।

अपराध शाखा समेत 50 से ज्यादा टीमें कर रही हैं जांच
इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव को रिपोर्ट दे दी है। दूसरी तरफ स्कूलों में बम रखे होने का मेल मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत स्थानीय पुलिस की करीब 50 से ज्यादा टीमें जांच कर रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह स्कूलों में बम रखे होने के कई मेल ने सुरक्षा एजेंसियों को हिला कर रख दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव को रिपोर्ट दे दी है। दूसरी तरफ स्कूलों में बम रखे होने का मेल मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा समेत स्थानीय पुलिस की करीब 50 से ज्यादा टीमें जांच कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद पूरा अमला सक्रिय हो गया। । इसके बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस लेगी इंटरपोल से मदद-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के नामचीन स्कूलों में बम रखे होने का मेल विदेश से भेजा गया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में इटरपोल से मदद लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस जल्द ही सीबीआई से संपर्क साधेगी। दिल्ली पुलिस की अब तक की तफ्तीश में पता चला है की सभी स्कूलों को एक जैसा ई-मेल आया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
किसी स्कूल या संस्थान को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल समेत सौ से अधिक सरकारी संस्थानों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी 30 अप्रैल को को दी गई थी।

फरवरी महीने में आए थे मेल
इस साल फरवरी में दक्षिण के आरके पुरम स्थित एक निजी स्कूल को बम विस्फोट की धमकी मिली थी। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को पिछले साल सितंबर में भी ईमेल कर किसी ने इसी प्रकार की धमकी दी थी, जो बाद में केवल अफवाह निकली थी। इसी तरह पहले भी मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी पिछले साल मई के महीने में बम होने की बात अफवाह साबित हुई थी।