अपने पिछले उच्च स्तर से 8 – Live Halchal

अपने पिछले उच्च स्तर से 8,000 रुपये टूट चुका है सोना, चांदी भी 12,500 रुपये टूटी, जानिए भाव
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 308 रुपये की गिरावट के साथ 49,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 298 रुपये की गिरावट के साथ 49,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए जानते हैं कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में कितना फर्क आया है।

बीते हफ्ते सोने में आई तेजी

पिछले सप्ताह सोने के भाव में बढ़त दर्ज हुई है। बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 18 जनवरी को एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत 48,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने की कीमत में बीते हफ्ते 438 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है।

बीते हफ्ते चांदी के भाव में भी आई तेजी

सोने की तरह ही बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 658 रुपये की गिरावट के साथ 66,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 18 जनवरी को एमसीएक्स पर 65,055 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 64,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 1878 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे है सोना

सोने की कीमतें अभी भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी अधिक कम हैं। पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने के भाव में पिछला उच्च स्तर सात अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में फरवरी, 2021 वायदा का सोना 57,100 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था। इस तरह सोने के भाव में अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 7960 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

चांदी की कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में हैं काफी नीचे

चांदी की मौजूदा कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में काफी नीचे हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखने को मिला था। इस सत्र में मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 79,147 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह चांदी का भाव अपने पिछले उच्च स्तर की तुलना में 12505 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुका है।