अपनी ही सरकार पर बरसे योगी के मंत्री – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 19 Mar 2018 05:58:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अपनी ही सरकार पर बरसे योगी के मंत्री – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अपनी ही सरकार पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- गरीब नहीं, सिर्फ मंदिरों पर ध्यान https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80/127068 Mon, 19 Mar 2018 05:58:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=127068 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता का पहला साल पूरा होने पर जहां अपनी उपलब्धियां गिना रही है. वहीं, उसके विरोधी दल विकास की गति रुक जाने का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच अब योगी आदित्यनाथ सरकार में एक मंत्री ने ही सत्ताधारी दल की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं.यूपी सरकार में …]]>

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता का पहला साल पूरा होने पर जहां अपनी उपलब्धियां गिना रही है. वहीं, उसके विरोधी दल विकास की गति रुक जाने का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच अब योगी आदित्यनाथ सरकार में एक मंत्री ने ही सत्ताधारी दल की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं.अपनी ही सरकार पर बरसे योगी के मंत्री, कहा- गरीब नहीं, सिर्फ मंदिरों पर ध्यानयूपी सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी कैबिनेट में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजभर ने आरोप लगाया है कि मौजूदा यूपी सरकार सिर्फ मंदिरों पर ध्यान दे रही है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन गरीबों ने उसे वोट दिया, उन पर सरकार तवज्जो नहीं दे रही है.

राजभर ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से दावे बहुत किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा.

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि हम सरकार में हैं और एनडीए का हिस्सा हैं, लेकिन बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत कराया है, लेकिन 325 सीट के नशें में ये लोग पागल होकर घूम रहे हैं. 

बीजेपी का जवाब

राजभर के बयान पर सरकार ने पलटवार किया है. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राजभर हमारी सरकार में मंत्री हैं और अगर उन्हें कुछ समस्या है तो कैबिनेट में अपनी बात रखें. सिंह ने कहा कि आप सरकार में रहकर इस तरीके से सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं कर सकते.

बता दें कि इससे पहले भी ओम प्रकाश राजभर अक्सर योगी सरकार को घेरते रहे हैं. वो सार्वजनिक मंचों से सरकार की नीतियों पर टिप्पणी करते रहे हैं.

]]>