अपनाइए ये तरीका मिलेगी हर जानकारी – Live Halchal

आधार कार्ड में कब-कब हुआ है बदलाव, अपनाइए ये तरीका मिलेगी हर जानकारी
यूनिक आईडेनटीकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट पर जाकर आप सभी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट की सिलसिलेवार हिस्ट्री जान सकते हैं। इसके लिए UIDAI ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें आधार को कैसे अपडेट करना है और अपडेट हिस्ट्री की जांच करने के तरीके बताए गए हैं। UIDAI ने एक ट्यूटोरियल वीडियो के जरिये सारी जानकारी दी है।

इसके लिए आपको https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा और अपने आधार डिस्क्रिप्शन में आपने किए गए सभी अपडेट का सिलसिलेवार हिस्ट्री चेक करने के लिए  ‘आधार अपडेट हिस्ट्री’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इनमें डेमोग्राफिक नाम, पता, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक शामिल है। (फोटो, उंगलियों के निशान और आईरिस स्कैन)।

इसके अलावा आप घर बैठे आधार में पता ऑनलाइन बदल सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) कार्ड धारकों को पता अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। आप अपने आधार कार्ड में बड़ी आसानी से पते को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आपको इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त करना होगा, लॉग-इन करना होगा और एड्रेस प्रूफ की एक फोटो स्केन कर देनी होगी।

जानिए कैसे करें अपडेट

कार्डधारक को सर्वप्रथम  UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ विजिट करना होगा।

यहां कार्डधारक को My Adhaar टैब पर जाकर पहले Update your adhaar और फिर Update your address online पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां कार्डधारक को Proceed update address टैब पर क्लिक करना होगा।

अब स्क्रीन पर फिर एक नया पेज खुलकर आएगा। यहां कार्डधारक को अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब कार्डधारक को अपने रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को दर्ज करना होगा और लॉग-इन पर क्लिक करना होगा। (ओटीपी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड से एक सक्रिय मोबाइल नंबर का रजिस्टर्ड होना जरूरी है)

अब कार्डधारक को Update address via address proof का विकल्प दिखाई देगा। कार्डधारक को इसे सलेक्ट कर अपना नया पता दर्ज करना होगा।

अब कार्डधारक को संबंधित दस्तावेजों की रंगीन फोटो मोबाइल के जरिए लेकर या स्केन कर अपलोड करनी होगी। साथ ही आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसके बाद कार्डधारक द्वारा भेजे गए आधार अपडेट करने के आवेदन का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद आधार कार्ड पर नया पता अपडेट कर दिया जाएगा। कार्डधारक को कुछ दिनों में नया आधार कार्ड डाक द्वारा भेज दिया जाएगा ।