अन्न सेवा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 29 Feb 2024 07:34:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अन्न सेवा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अन्न सेवा से शुरू हुई अनंत अंबानी के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%a4/545244 Thu, 29 Feb 2024 07:34:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=545244 उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। राधिका की नानी और …]]>

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व कार्यक्रमों की शुरूआत अन्न सेवा से हुई। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना परोसा।

राधिका की नानी और मां-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी अन्न सेवा में हिस्सा लिया। करीब 51 हजार स्थानीय निवासियों को भोजन परोसा जा रहा है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह के लिए स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा का आयोजन किया है।

अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी

भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद उठाया। प्रसिद्ध गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से समां बांधा। अंबानी परिवार में अन्न सेवा की परंपरा पुरानी है।

]]>