अन्नपूर्णा मंदिर – Live Halchal

डोडीताल में आज खुलेंगे अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
कल दोपहर अगोड़ा के नाग देवता के आदेश पर देव डोलियां सहित पांडव पश्वा और ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना हुए और देर शाम डोडीताल पहुंच गए। आज सुबह डोडीताल स्थित झील में सभी देव डोलियां, पांडव पश्वा और श्रद्धालु स्नान करेंगे।

समुद्रतल से करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट आज विधि विधान के साथ सुबह छह बजे खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने की प्रक्रिया के लिए केलशू घाटी के विभिन्न गांव की देव डोलियां बृहस्पतिवार शाम को ही अगोड़ा गांव पहुंच गई थीं।

शुक्रवार दोपहर अगोड़ा के नाग देवता के आदेश पर देव डोलियां सहित पांडव पश्वा और ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना हुए और देर शाम डोडीताल पहुंच गए। आज सुबह डोडीताल स्थित झील में सभी देव डोलियां, पांडव पश्वा और श्रद्धालु स्नान करेंगे।

इसके बाद विशेष पूजा अर्चना के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुरोहित राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया, इस अवसर पर डोडीताल में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये है मान्यता
मां अन्नपूर्णा की साधना करने से धन संपत्ति, संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। डोडीताल को गणेश जन्मभूमि भी कहा जाता है, इसलिए मां अन्नपूर्णा के साथ यहां पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी छह माह तक होती है।

27 को गणेश चतुर्थी पर खुलेंगे डोडीताल में अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
मां अन्नपूर्णा मंदिर समिति ने की कपाट खुलने की तिथि तय

डोडीताल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट केलशू क्षेत्र की देवडोलियों की मौजूदगी में 27 अप्रैल को 6 माह के लिए विधिविधान के साथ खोले जाएंगे। डोडीताल समुद्रतल से 11,998 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। केलशू घाटी के अगोड़ा गांव में डोडीताल मां अन्नपूर्णा मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष बलदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई, जहां मां अन्नपूर्णा के कपाट खोलने के लिए पहले ग्रामीणों ने नागदेवता की देवडोली की अनुमति ली। उसके बाद मंदिर समिति ने कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की।
अन्नपूर्णा मंदिर के मुख्य पुरोहित शास्त्री राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया कि 26 अप्रैल दोपहर को केलशू घाटी के आठ गांव की देवडोलियों के साथ ग्रामीण डोडीताल के लिए रवाना होंगे। उसके बाद 27 अप्रैल को बैसाख माह के कृष्णपक्ष की गणेश चतुर्थी को विधिविधान से मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
डोडीताल को भगवान गणेश की जन्मभूमि भी माना जाता है। वहीं डोडीताल धार्मिक दृष्टिकोण के साथ पर्वतारोहण के लिए भी पर्वतारोहियों का पसंदीदा स्थान है। यहां पर जनपद मुख्यालय से टैक्सी और जीप के माध्यम से अगोड़ा तक सड़क से 20 किमी की दूरी और उसके बाद अगोड़ा से डोडीताल तक 15 किमी का प्राकृतिक सौंदर्य के बीच ट्रैक कर पहुंचा जा सकता है। इस मौके पर कमल रावत, मुकेश पंवार, अनोज पंवार, राकेश रावत, उम्मेद पंवार, धमेंद्र पंवार, अनवीर पंवार, विजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।