अनुष्का और विराट दोनों नहीं चाहते कि उनके बच्चे सेलेब्रिटी की तरह पले-बढ़े – Live Halchal

अनुष्का और विराट दोनों नहीं चाहते कि उनके बच्चे सेलेब्रिटी की तरह पले-बढ़े
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी कप्तान ने खुद ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरा संदेश भी लिखा है। उन्होंने कहा कि हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

अनुष्का ने कहा था कि वह चाहती हैं कि वो अपने बच्चे का आम बच्चों की तरह पालन-पोषण करें। वो नहीं चाहतीं कि उनके काम का असर बच्चे पर पड़े। हालांकि, यह फैसला विराट और अनुष्का दोनों ने साथ मिलकर लिया होगा। दोनों नहीं चाहते कि उनका बच्चा सेलेब्रिटी की तरह पले-बढ़े। उधर, विराट कोहली ने भी बच्चे को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अनुष्का से बहुत सारी चीजें सीखी हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था, ‘पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों में बदलाव महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। मुझे पता है हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे।’

विराट ने आगे कहा था, ‘उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा। लेकिन इससे पहले एक बात मैं जरूर साफ करना चाहूंगा। मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मेरी ट्रॉफियां, मेरी उपलब्धियां कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो और ये फैसला मैंने और अनुष्का ने साथ में लिया है।’