अनुराग की शर्त प्रेरणा ठुकरा देगी – Live Halchal

अनुराग की शर्त प्रेरणा ठुकरा देगी , मिस्टर बजाज का परिवार अब कहाँ जाएगा
कसौटी जिंदगी की 2 में बीते कल के एपिसोड में प्रेरणा को अपने घर में देखकर अनुराग खुश हो जाता है और उसके बाद अनुराग प्रेरणा को कहता है कि वो जानता था कि वो वहां आएगी क्योंकि उसे जो कुछ चाहिए था. इसके लिये वो बजाज के पास गई थी. उसके बाद प्रेरणा को बात अजीब लगती है वो उससे पूछती है कि वो किस लिये बजाज के पास गई थी. वहीं अनुराग प्रेरणा को पैसा और रूतबे की बात करता है, जिसे सुन प्रेरणा परेशान हो जाती है और प्रेरणा अनुराग को कहती है कि वो बजाज को उसका घर वापस दे क्योंकि उस घर के लोग घर से काफी जुड़े हुए हैं. उसके बाद वहां मोहिनी आ जाती है वो प्रेरणा को वहां से जाने के लिये कहती है, लेकिन अनुराग उसे रोक लेता है.

वहीं अनुराग अपनी मां से कहता है कि वो प्रेरणा से बात कर रहा है वो वहां से चली जाए. यह सब सुनकर मोहिनी वहां से चली जाती है और अनुराग प्रेरणा से फिर कहता है कि वो उसके पास वापस आ जाए लेकिन प्रेरणा कहती है कि वो उस घर से जुड़ी हुई है. वहीं वह कहती है कि बजाज को घर जाने का कोई फर्क नही पड़ेगा, क्योंकि वो तो घर से बाहर ही रहता है. वहीं अनुराग उसे कहता है कि वो इस घर के बारे में सोचे लेकिन प्रेरणा कहती है कि वो उस घर से जुड़ी हुई है क्योंकि वो बजाज की बीवी है. वहीं अनुराग को ये सुनकर गुस्सा आ जाता है वो उसे कहता है कि वो उसी शर्त में बजाज का घर वापस करेगा, जब वो उस घर को छोड़कर उसके पास आ जाएगी. प्रेरणा ये सुनकर गुस्सा होकर वहां से निकलने लगती है. इसी के साथ अनुराग प्रेरणा को रोकता है, लेकिन वो कहती है कि वो कोई खिलौना नही है क्योंकि उसने जिंदगी से एक बार समझौता किया है. उसके बाद वो बार-बार समझौता नही करेगी और तापूस मोहिनी को कहती है कि वो अनुराग के साथ है.

मोहिनी कहती है कि उसे अनुराग के लिये अच्छा लग रहा है क्योंकि वो प्रेरणा को बर्बाद कर रहा है. उसके बाद मोहिनी को अनुराग कहता है कि वो किसी भी हालत में प्रेरणा को वापस इस घर में लेकर आएगा और दीवाल में उसके साथ फोटो भी लगाएगा. वहीं प्रेरणा बजाज के घर जाती है जहां सभी घर खाली कर रहे होते हैं और बजाज की बहन तनवी प्रेरणा को कहती है कि उसके कारण वो लोग बेघर हो रहे हैं. तनवी कहती है कि वो सब जानती है कि उसके एक्स ने ये काम किया है लेकिन तभी बजाज की मां वहां आ जाती है. तनवी को प्रेरणा से माफी मांगने के लिए कहती है. वो कहती है कि इस मुश्किल की घड़ी में सब को साथ रहना चाहिये. प्रेरणा कमरे में अकेले में रो रही होती है कि कुक्कू वहां आती है और प्रेरणा को शांत करती है. वहीं तनवी को बजाज की मां समझाती है कि वो प्रेरणा से ऐसे व्यवहार ना करे. वो कहती है कि प्रेरणा भी इस सब से खुश नही है तभी वहां प्रेरणा वहां आ जाती है और. तनवी उससे माफी मांगती है. प्रेरणा को पता नही चलता है कि बजाज अनुराग के घर गया है.