अनुराग कश्यप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 22 Apr 2025 09:08:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अनुराग कश्यप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर पछताए Anurag Kashyap, परिवार-दोस्त भी खफा https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%af/610856 Tue, 22 Apr 2025 09:08:06 +0000 https://livehalchal.com/?p=610856 निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने हालिया विवादित बयान के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें बुरी तरह से आलोचना सहनी पड़ रही है। आलम यह है कि अनुराग के इस बयान से उनका परिवार और दोस्त भी आहत हो गए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। …]]>

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपने हालिया विवादित बयान के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें बुरी तरह से आलोचना सहनी पड़ रही है। आलम यह है कि अनुराग के इस बयान से उनका परिवार और दोस्त भी आहत हो गए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

अनुराग कश्यप ने हाल ही में सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए एक विवादित बयान दे दिया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी लेकिन बवाल खत्म नहीं हुआ। अब एक बार फिर उन्होंने माफी मांगी है। निर्देशक ने 22 अप्रैल 2025 को एक पोस्ट के जरिए इस विवाद पर रिएक्शन दिया है।

अनुराग कश्यप से नाराज परिवार-दोस्त
अनुराग कश्यप ने पोस्ट में कहा, “मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।”

खुद के बयान पर हो रहा पछतावा
अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।”

अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म
बात करें अनुराग कश्यप के वर्क फ्रंट की तो वह निर्देशन के साथ-साथ अब अभिनय में भी धमाल मचा रहा हैं। महाराजा के बाद अब वह डकैत (Dacoit) में नजर आएंगे जिसका निर्देशन शनेल डियो करेंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।

]]>
यौन उत्पीड़न के मामले में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/378426 Thu, 01 Oct 2020 05:19:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=378426 फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था। गौरतलब है …]]>

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया था।

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कराया है। पायल लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। पायल घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि ‘पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली।

उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।’

पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में।

चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’

 

]]>
यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजा https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%aa/378129 Wed, 30 Sep 2020 06:38:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=378129 बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है। गौरतलब है …]]>

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पायल घोष के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। पायल लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं, अब मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को समन भेजा है।

बता दें कि पायल घोष ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

पायल घोष की लड़ाई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आवाज उठा रहे हैं। अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने 19 सितंबर को ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि ‘पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली।

फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।’

पायल के आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, ‘क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में।

चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।’

 

]]>
मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप का जल्द गिरफ्तार करे : अभिनेत्री पायल घोष https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa/377410 Sun, 27 Sep 2020 12:37:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=377410 अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैl वह जल्द ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने का कारण मुंबई पुलिस से पूछेंगी, जहां अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैl पीड़िता के वकील एडवोकेट नितिन सतपुते के अनुसार उनके मुवक्किल और …]]>

अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैl वह जल्द ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने का कारण मुंबई पुलिस से पूछेंगी, जहां अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैl

पीड़िता के वकील एडवोकेट नितिन सतपुते के अनुसार उनके मुवक्किल और वह पुलिस से पूछने के लिए जाएंगे कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।

नितिन सतपुते ने ट्विटर पर कहा, ‘जब गरीब आदमी यौन उत्पीड़न जैसा संगीन अपराध करता है, तो पुलिस ‘तुरंत कार्रवाई’ करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए 2 अलग कानून है क्या।’

पीड़िता ने आगे कहा कि अगर न्याय नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में एक अभिनेत्री ने 2013 में उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ लगाया थाl इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की थी। अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को ‘निराधार’ बताया है। मंगलवार देर रात वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गईl

इस अवसर पर पीड़ित अभिनेत्री के साथ उनके वकील नितिन सतपुते ने पुलिस से संपर्क किया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (I) (यौन उत्पीड़न), 354 (महिला का अपमान करने के इरादे से हमला), 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।’

अधिकारी ने आगे कहा कि कथित सात वर्ष पुरानी घटना के संबंध में पूछताछ के लिए अनुराग कश्यप को बुलाया जाएगा। अपनी पुलिस शिकायत में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड पर एक जगह पर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था।

सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री ने भी ड्रग्स के सेवन के मामले में अनुराग कश्यप के खिलाफ बुधवार शाम को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता केंद्रीय एजेंसी के पास मामला दर्ज कराने के लिए बुधवार शाम करीब 6 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय पहुंची थी।

]]>
अनुराग कश्यप ने बताया है साल की बेस्ट फिल्म https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b8/224438 Thu, 25 Apr 2019 10:05:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=224438 फिल्म सुपर डीलक्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया है. मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खासतौर पर सिने प्रेमियों से इसे देखने की अपील की थी. उनके अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने फिल्म की काफी तारीफ की थी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रेटिंग्स दिए हैं. विक्रमादित्य मोटवानी ने तो …]]>

फिल्म सुपर डीलक्स ने सबका ध्यान आकर्षित किया है. मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने खासतौर पर सिने प्रेमियों से इसे देखने की अपील की थी. उनके अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने फिल्म की काफी तारीफ की थी और क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रेटिंग्स दिए हैं. विक्रमादित्य मोटवानी ने तो इस फिल्म को मास्टरपीस करार दिया था.

 

]]>