अनमोल गगन मान – Live Halchal

पंजाब: अनमोल गगन मान के इस्तीफे से बढ़ी सियासी हलचल…
खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मान ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।

दिल भारी है… इन शब्दों के साथ खरड़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सियासत छोड़ने का फैसला कर सियासी हलचल बढ़ा दी। पूर्व मंत्री के इस्तीफे ने पार्टी लीडरशीप पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सवालों को लेकर अब सियासी बाजार गर्म हो गया है।

विधायक अनमोल गगन मान के करीबियों के अनुसार सितंबर 2024 में मंत्री पद से हटाए जाने से ही वह नाराज थीं। दूसरी तरफ पूर्व शिअद नेता रणजीत सिंह गिल के बीते दिनों पार्टी से इस्तीफा देना मात्र संयोग नहीं है। गिल के इस्तीफे के बाद विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नई एंट्री की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

2022 में विधायक अनमोल गगन मान ने पूर्व शिअद नेता रणजीत सिंह गिल को हराया था। गिल रियल एस्टेट कंपनी के एमडी हैं। उन्होंने बीते रोज अपने सोशल मीडिया नए सियासी सफर का भी जिक्र किया था। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों रणजीत सिंह गिल की आप में एंट्री हो सकती है। हो सकता है गिल की एंट्री की भनक को लेकर विधायक अनमोल गगन मान ने अपने पद से इस्तीफा दिया हो।

चार दिन पहले केजरीवाल से की थी मुलाकात
चार दिन पहले 15 जुलाई को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सीएम भगवंत सिंह मान ने विधायक के इस्तीफे पर कहा कि वह पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ जल्द ही इसको लेकर बैठक करेंगे।

उधर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की नाराजगी का कोई सवाल नहीं उठता, फिर भी वह विधायक के बुलाकर इस्तीफे के कारण पूछेंगे और कोई बात है तो उसे हल किया जाएगा। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें उनके पोस्ट के जरिये इस्तीफा का पता चला है, वह कार्यालय जाकर इस मामले को देखेंगे।

अनमोल गगन मान के पति को सिरोपा देने पर भड़की जत्थेबंदियां
सिख संगठनों के अनुसार, गुरुद्वारा दमदमा साहिब के स्थान पर माथा टेकने पहुंचे अनमोल गगन और उसके पति को सिरोपा दिया गया था जो गलत है क्योंकि अनमोल गगन का पति पतित सिख यानी सिख मर्यादा को न मानने वाला है।

तख्त श्री दमदमा साहिब पर आम आदमी पार्टी की मंत्री अनमोल गगन मान व उनके पति को सिरोपा देने का मामला तूल पकड़ गया है। तख्त साहिब पर अनमोल गगन मान और उसके पतित पति को तख्त साहिब के एक मैनेजर ने गुरु साहिब की हजूरी में सिरोपा दिया, जो पूर्ण रूप में तख्त साहिबों की मर्यादा के खिलाफ है। इस मामले को लेकर जत्थेबंदियों में रोष बढ़ गया है।

श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी व सिख सद्भावना दल के मुखी ने इस मुद्दे पर तख्त साहिब के मैनेजर को तुरंत पद से निलंबित करने व अकाल तख्त साहिब पर तलब करके धार्मिक सजा दिए जाने की मांग की है।

भाई वडाला ने कहा कि गुरुद्वारा दमदमा साहिब के स्थान पर मत्था टेकने पहुंचे अनमोल गगन और उसके पति को सिरोपा देना मर्यादा के उल्ट है। क्योंकि किसी भी पतित सिख को तख्त साहिब से न तो सिरोपा दिया जा सकता है और न ही उसके लिए अरदास की जा सकती है। अनमोल गगन का पति पतित सिख (सिख मर्यादा को न मानने वाला) है। सब कुछ जानते होने के बावजूद भी तख्त साहिब के मैनेजर रणजीत सिंह ने उनको सिरोपा दिया है।