अध्यक्ष मुकेश सहनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 16 Jul 2024 07:19:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अध्यक्ष मुकेश सहनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95/570566 Tue, 16 Jul 2024 07:19:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=570566 बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व मंत्री एवं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। सुपौल बाजार के अफजला पंचायत स्थित घर में जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। दरभंगा के एसएसपी ने इसकी …]]>

बिहार के दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व मंत्री एवं वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। सुपौल बाजार के अफजला पंचायत स्थित घर में जीतन सहनी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुबह घर से लाश मिलते ही हड़कंप मच गया है।

धारदार हथियार से की गई हत्या
जानकारी मिल रही है कि देर रात घर में घुसे अपराधियों ने मुकेश सहनी के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमले के समय उनके पिता सो रहे थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया है। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी दरभंगा स्थित घर में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी बाहर रहते हैं। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है, वह अपने ससुराल मुंबई में रहती हैं।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उधर, पिता की हत्या की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी भी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी मल्लाह समाज से आते हैं। वे बिहार की प्रमुख VIP पार्टी के अध्यक्ष हैं। हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी इंडी गठबंधन के साथ थे। उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई सभाओं को संबोधित किया था।

]]>