अधजला शव पुलिस चौकी से 300 दूरी पर पड़ा मिला – Live Halchal

यूपी : यमुना एक्सप्रेसवे किनारे एक महिला की हत्या, अधजला शव पुलिस चौकी से 300 दूरी पर पड़ा मिला
उत्तर प्रदेश के आगरा में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां यमुना एक्सप्रेसवे किनारे एक महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह महिला का अधजला शव पुलिस चौकी से 300 दूरी पर पड़ा मिला। शव को केरोसिन डालकर जलाया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

घटना थाना खंदौली क्षेत्र की है। शनिवार की सुबह खेतों पर आए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ी में महिला का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर शव के सिवाय ऐसा कुछ भी नहींं मिला, जिससे मृतका की पहचान हो सके। महिला साड़ी पहने थी, जो जल चुकी है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) एत्मादपुर अर्चना सिंह ने बताया है कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे महिला का अधजला हुआ शव मिला है। शव से केरोसिन की बदबू आ रही थी। इससे आशंका है कि हत्या के बाद शव को केरोसिन डालकर जलाया गया है। सिर पर ही चोट है। पहचान मिटाने के लिए चेहरा बुरी तरह जल चुका है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक तरफ किसान आंदोलन को लेकर जिलेभर में पुलिस का अलर्ट है, दूसरी तरफ यमुना एक्सप्रेसवे किनारे महिला की हत्या के बाद शव जलाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान से कम नहीं है। हैरत की बात यह है कि घटनास्थल से 300 मीटर पर पुलिस चौकी है। एक्सप्रेसवे पर भी हर वक्त वाहन गुजरते रहते हैं, फिर भी कोई बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम देकर चला गया।