अदाणी – Live Halchal

अदाणी पर लगा नया आरोप, अबकी बार SEBI ने लगाया ये बड़ा इल्जाम
सेबी ने प्रणव अदाणी पर एनडीटीवी के शेयर खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप (Adani Group) के ओपन ऑफर की प्राइस-सेंसिटिव जानकारी अपने साले के साथ शेयर करने का आरोप लगाया है। सेबी ने प्रणव अदाणी, उनके साले कुणाल और अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सेबी ने पहले सबूतों की कमी के चलते प्रणव अदाणी और अन्य के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला हटा दिया था।

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने आरोप लगाया है कि प्रणव अदाणी (Pranav Adani) ने NDTV (न्यू दिल्ली टेलीविजन) के शेयर खरीदने के लिए अदाणी ग्रुप के ओपन ऑफर के बारे में प्राइस-सेंसिटिव जानकारी अपने साले के साथ शेयर की थी, जो इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों का उल्लंघन है। ये आरोप अगस्त 2022 के हैं, जब अदाणी ग्रुप ब्रॉडकास्टर कंपनी का अधिग्रहण कर रहा था। प्रणव अदाणी अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर हैं।

किन-किन लोगों पर लगा आरोप?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेबी ने प्रणव अदाणी, उनके साले कुणाल और नृपाल शाह और ससुर धनपाल शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

15 अक्टूबर, 2025 को जारी अपने नोटिस में, सेबी ने आरोप लगाया कि कुणाल, नृपाल और धनपाल शाह के बीच प्रणव अदाणी के साथ कॉल पर बात हुई थी, जो UPSI (अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी) अवधि के दौरान इन व्यक्तियों और प्रणव अदाणी के बीच बातचीत की फ्रीक्वेंसी को दर्शाता है।

प्रणव अदाणी पर पहले भी लगे हैं आरोप

पिछले हफ्ते, सेबी ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए प्रणव अदाणी और उनके साले नृपाल और कुणाल शाह के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग का मामला हटा दिया। सेबी ने आरोप लगाया था कि प्रणव अदाणी ने डील की घोषणा से पहले अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा सॉफ्टबैंक के सपोर्ट वाले SB एनर्जी होल्डिंग्स के अधिग्रहण के बारे में कीमत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अपने रिश्तेदारों के साथ शेयर की थी।

कब हुई थी NDTV डील की घोषणा?

बता दें कि 23 अगस्त, 2022 को, ओपन ऑफर के मैनेजर जेएम फाइनेंशियल ने मार्केट बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को NDTV के लिए ओपन ऑफर से संबंधित एक पब्लिक अनाउंसमेंट के बारे में बताया।

अनाउंसमेंट में कहा गया था कि विश्वप्रधान कमर्शियल, साथ ही मिलकर काम करने वाले लोग – AMG मीडिया नेटवर्क्स और अदाणी एंटरप्राइजेज – पब्लिक शेयरहोल्डर्स से NDTV की 26% तक शेयर कैपिटल खरीदेंगे।

अदाणी के शेयरों से इस शहर के निवेशकों के 190 करोड़ स्वाहा
अमेरिका में अदाणी पर 2100 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगा, जिसका सीधा असर बृहस्पतिवार को बाजार पर दिखा। खुलते ही बाजार औंधे मुंह गिर गया। इससे लखनऊ के निवेशकों व ट्रेडरों के 190 करोड़ रुपये डूब गए। अदाणी के शेयरों से निवेशकों के पोर्टफोलियो रेड हो गए। डर का माहौल बन गया है। 11 महीने में यह दूसरा मौका है, जब निवेशकों व ट्रेडरों को अदाणी के शेयरों ने झटका दिया है।

बीती जनवरी में अमेरिका के हिंडनबर्ग की ओर से अदाणी के खिलाफ रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसके बाद अदाणी के शेयर 50 प्रतिशत तक टूट गए थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद बाजार में गिरावट का दौर शुरू हुआ, जो कई दिनों तक बना रहा। अमाया शेयर ट्रेडिंग कंपनी के ब्रोकर अरुण मिश्र ने बताया कि इसमें लखनऊ के निवेशकों व ट्रेडरों को तकरीबन 480 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था।

अदाणी ग्रुप फिर सुर्खियों में आ गया है। अदाणी पर लगाए गए आरोपों से बृहस्पतिवार को बाजार में गिरावट आई। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 423, निफ्टी फिफ्टी 168, बैंक निफ्टी 254 पॉइंट गिर गया। मिडकैप, स्मॉलकैप, फार्मा, इंफ्रा सहित सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। अदाणी इंटरप्राइजेज 22 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स 13 प्रतिशत सहित सभी स्टॉक्स गिरे।

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में लखनऊ वासियों का भी खासा पैसा लगा है। लिक्विडिटी होने के कारण इनमें ट्रेडिंग भी बहुत होती है। ग्रो ब्रोकरेज फर्म में काम कर रहे अलौकिक दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार को अदाणी ग्रुप की कंपनी में निवेश व ट्रेडिंग करने वालों का लखनऊ में अकेले करीब 190 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में अदाणी ग्रुप की कंपनियों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

अदाणी समूह ने सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज को खरीदा
अदाणी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट ने मंगलवार को सीमेंट निर्माता कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खरीद प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा की। यह खरीद नए मूल्य 121.90 रुपये प्रति शेयर की दर से की गई है।

अंबुजा के पास कितनी हिस्सेदारी?

यह डील 54.51 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 5,185 करोड़ रुपये में हुई है। अब अंबुजी सीमेंट के पास सांघी इंडस्ट्रीज के 14.65 करोड़ शेयर हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट ने बताया कि इस सौदे के लिए पूरा सौदा आंतरिक स्त्रोतों से जुटाया गया है।

कितनी बढ़ी अंबुजा की अत्पादन क्षमता?

इस अधिग्रहण के बाद अंबुजा सीमेंट की उत्पादन क्षमता 6.85 करोड़ टन से बढ़कर 7.46 करोड़ टन सालाना हो गई है। इस खरीदारी से अंबुजा सीमेंट को तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में विस्तार में मदद मिलेगी।

सांघी इंडस्ट्रीज का गुजरात के सांघीपुरम में 2,700 हेक्टेयर में सीमेंट उत्पादन प्लांट है। वहीं, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने कहा कि तीन अरब डॉलर के कंस्ट्रक्शन फाइनेंस फ्रेमवर्क के तहत उसे 1.36 अरब डॉलर की बकाया राशि मिल गई है। कुल राशि कई नामी-गिरामी अंतरराष्ट्रीय बैंकों से मिली है।

अदाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी

अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बीते कई दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है। मंगलवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत की वृद्धि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में रही। अंबुजा सीमेंट के शेयरों में सबसे कम 7.22 की वृद्धि रही।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच के बाद ही अदाणी समूह की श्रीलंका कंटेनर श्रीलंका परियोजना के लिए 55.3 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भी तेजी आई।

पर्यावरण मंत्रालय समिति: अदाणी के सलाहकार को शामिल करने पर हंगामा
पर्यावरण मंत्रालय की समिति में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के सलाहकार को शामिल करने से मंगलवार को हंगामा मच गया। विपक्षी दलों ने कथित हितों के टकराव के लिए सरकार की आलोचना की। एजीईएल के प्रमुख सलाहकार जनार्दन चौधरी को पर्यावरण मंत्रालय ने सितंबर में पनबिजली एवं नदी घाटी परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) के पुनर्गठन के समय सात गैर-संस्थागत सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया था।

पर्यावरण मंत्रालय के ‘परिवेश’ पोर्टल पर उपलब्ध पुनर्गठित समिति की 17-18 अक्टूबर को हुई पहली बैठक के ब्योरे के मुताबिक, इसमें एजीईएल के महाराष्ट्र के सतारा में प्रस्तावित 1,500 मेगावाट के तराली पंपिंग स्टोरेज प्रोजेक्ट पर विचार किया गया। चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 17 अक्टूबर की बैठक में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्होंने एजीईएल तराली प्रोजेक्ट पर केंद्रित सत्र में हिस्सा लेने से परहेज किया।

एजीईएल के लिए सलाहकार के तौर पर काम

उन्होंने कहा कि वह एजीईएल के लिए सलाहकार के तौर पर काम करते हैं और कंपनी के पे-रोल पर नहीं हैं। चौधरी एनएचपीसी में 36 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद मार्च, 2020 में निदेशक (तकनीकी) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अप्रैल, 2022 में उन्होंने एजीईएल में सलाहकार की भूमिका संभाली थी।

बता दें कि ईएसी का प्राथमिक कार्य प्रस्तावित परियोजनाओं के संभावित असर का मूल्यांकन के बाद पर्यावरण मंत्रालय को सिफारिशें सौंपना है। समिति की इन सिफारिशों के आधार पर ही मंत्रालय इस बात का फैसला करता है कि प्रस्ताव को खारिज करना है या कुछ विशेष शर्तों के साथ मंजूरी प्रदान करनी है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र की आलोचना की और सवाल उठाया कि चौधरी को ईएसी में किसने और क्यों नियुक्त किया।

विपक्ष ने बोला हमला

केरल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘अदाणी के प्रधान सेवक ने पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाली ईएसी के सदस्य के तौर पर अदाणी के कर्मचारी जनार्दन चौधरी को नियुक्त किया। इस समिति को अदाणी की छह परियोजनाओं (10,300 मेगावाट) को मंजूरी देनी है।’

शिवसेना (यूबीटी) की नेता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘कृपया हितों के टकराव का उल्लेख भी न करें जो दूसरों पर लागू होता है, वहां नहीं, जहां लाभ वाले मित्रों का सवाल है।’ उन्होंने कहा, ‘यदि एक आचार समिति संसद के एक निर्वाचित सदस्य को राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों के टकराव का मुद्दा बताकर ईमेल साझा करने के लिए दोषी ठहरा सकती है, तो एक व्यक्ति जो निजी कंपनी के सलाहकार के रूप में काम कर रहा है, समिति में कैसे बैठ सकता है।’