अटल पेंशन योजना में सिर्फ 210 रुपये जमा करने पर मिलेंगे इतने हजार रुपये की पेंशन – Live Halchal

अटल पेंशन योजना में सिर्फ 210 रुपये जमा करने पर मिलेंगे इतने हजार रुपये की पेंशन
पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की है। अभी अटल पेंशन योजना के तहत सरकार 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है और 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकता है।

अगर सरकार उम्र बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति देती है तो इसका फायदा ले पाने वाले लोगों का दायरा बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं आप अभी के नियमों के मुताबिक अटल पेंशन योजना का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

सालाना मिलेगी 60,000 रुपए पेंशन –

अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है। स्कीम के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना या 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।

हर महीने देने होंगे 210 रुपये –

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

कम उम्र में जुड़ने पर मिलेगा ज्यादा फायदा –

मान लिजिए कि अगर 5 हजार पेंशन के लिए आप 35 की उम्र में जुड़ते हैं तो 25 साल तक हर 6 महीने में 5,323 रुपए जमा करना होगा। ऐसे में आपका कुल निवेश 2.66 लाख रुपये होगा, जिसपर आपको 5 हजार रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। जबकि 18 की उम्र में जुड़ने पर आपका कुल निवेश सिर्फ 1.04 लाख रुपये ही होगा। यानी एक ही पेंशन के लिए करीब 1.60 लाख रुपये ज्यादा निवेश करना होगा।

स्कीम से जुड़ी अन्य बातें –

आप पेमेंट के लिए 3 तरह का प्लान चुन सकते हैं, मंथली निवेश, तिमाही निवेश या छमाही निवेश।

यह निवेश आपको 42 साल तक करना होगा।

42 साल में आपका कुल निवेश 1.04 लाख रुपये होगा।

इसके बदले में 60 साल के बाद से आपको आजीवन हर महीने 5 हजार रुपये महीना पेंशन मिलती रहेगी।

योजना राष्ट्रीय पेंशन योजना के जरिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण संचालित कर रहा है।

इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD के तहत इसमें टैक्स छूट का फायदा मिलता है।

एक सदस्य के नाम से सिर्फ 1 ही अकाउंट खुलेगा। कई बैंकों में अकाउंट खोलने की सुविधा है।

शुरू के 5 साल सरकार की ओर से भी योगदान राशि दी जाएगी।

अगर 60 साल के पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि वाइफ को मिलेगी।

अगर सदस्य और वाइफ दोनों की मौत हो जाती है तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।