अटल टनल जाएंगे जेपी नड्डा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 05 Jul 2021 06:18:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अटल टनल जाएंगे जेपी नड्डा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अटल टनल जाएंगे जेपी नड्डा, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से करेंगे मुलाकात https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%be/448161 Mon, 05 Jul 2021 06:17:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=448161 शिमलाः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  हिमाचल प्रवास के दूसरे दिन आज अटल टनल को देखने जाएंगे. इस दौरान जेपी नड्डा सिस्सू क्षेत्र में भी कुछ देर रुकेंगे. अपने तीन दिवसीय प्रवास पर हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा का आज दूसरा दिन है. आज वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मिलेंगे और उनका हालचाल जानेंगे. वीरभद्र सिंह हाल ही में कोरोना संक्रमण से उबरे हैं.

बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज जेपी नड्डा पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देंगे. बता दें कि पार्टी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को यादगार बनाने के लिए अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए छह जुलाई को देशभर में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पौधारोपण का कार्यक्रम तय किया है. 

नड्डा सासे हेलीपैड में उतरने के बाद अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना होंगे. वह कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान जेपी नड्डा कुल्लू में मंडी संसदीय सीट और फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए टिप्स भी देंगे. इसके बाद अपने बुआ गंगा देवी से मिलने उनके शास्त्री नगर स्थित आवास पहुंचेंगे.

इस दौरान जेपी नड्डा ने बताया कि देश के कई राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए संगठन की रणनीति शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि जुलाई में मैं खुद चुनावी राज्यों का प्रवास करूंगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष काफी सक्रिय हो गए हैं.

]]>