अटलांटिक महासागर – Live Halchal

मॉरिटानिया में अटलांटिक महासागर के पास बड़ा हादसा
मॉरिटानिया में सभी प्रवासी मछली पकड़ने वाली नाव में सवार थे ये नाव अटलांटिक महासागर से चार किलोमीटर दूर फंसी हुई थी। इस नाव में कुल 170 प्रवासी सवार थे बताया जा रहा है एक नाव हादसे में 89 लोगों की मौत हो गई और तट रक्षकों की मदद से एक लड़की सहित 9 लोगों को बाहर निकाला गया है।

मॉरिटानिया के नौआकशॉट से एक खतरनाक घटना सामने आई है, मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने दक्षिण-पश्चिमी मॉरिटानिया के एनडियागो के पास 89 अवैध प्रवासियों के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है सभी प्रवासी मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार थे, जो अटलांटिक महासागर से चार किलोमीटर दूर फंसी हुई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने पांच साल की लड़की सहित नौ लोगों को बचाया। बता दें कि नाव में 170 प्रवासी सवार थे, जो छह दिन पहले सेनेगल-गाम्बिया सीमा से यूरोप की ओर रवाना हुई थी।

यमन में भी हुआ था हादसा
हाल ही में कुछ दिन पहले यमन में अदन के पास समुद्र तट पर बड़ा हादसा हुआ था। यहां नाव डूबने की वजह से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है और 140 लोग लापता है। ये सभी प्रवासी हॉर्न ऑफ अफ्रीका से आ रहे थे। स्थानीय अधिकारी और लोगों ने इस बात की जानकारी दी थी।

बता दें कि हर साल हजारों अफ्रीकी प्रवासी सऊदी अरब पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट के जरिए रेड सी (लाल सागर) यमन को पार करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान तमाम लोग भुख और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी अपनी जान गंवा बैठते हैं। ये सभी प्रवासी बेहतर काम और बेहतर आर्थिक मौके तलाशने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।

20 लोगों की हुई थी मौत
वहीं इससे पहले अफगानिस्तान में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, नदी पार करते हुए एक नाव पलट गई थी, जिस वजह से करीब 20 लोग जान गंवा बैठे। इस हादसे की जानकारी तालिबान के एक अधिकारी ने दी थी।