अजीत डोभाल – Live Halchal

NSA अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष के साथ की व्यापक चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गुरुवार को ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पावेल के साथ व्यापक वार्ता की। ब्रिटेन से संचालित आतंकवाद, उग्रवाद और खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंधित नई दिल्ली की ¨चताएं दूर करने को लेकर भी डोभाल और पावेल ने संवाद किया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष अस्थिर भू-राजनीति के मद्देनजर भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने पर भी सहमत हुए। डोभाल और पावेल ने पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर इसके प्रभाव पर भी संवाद किया। डोभाल ने जोर दिया कि संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है।

परिकल्पित लक्ष्यों पर आगे बढ़ने के महत्व को दोहराया

भारत-ब्रिटेन वार्षिक रणनीतिक संवाद के तहत डोभाल और पावेल की वार्ता हुई है। डोभाल और पावेल ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों सहित भारत-ब्रिटेन विजन 2035 दस्तावेज में परिकल्पित लक्ष्यों पर आगे बढ़ने के महत्व को दोहराया।

दोनों पक्षों ने आतंकवाद, उग्रवाद और खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंधित सुरक्षा ¨चिंताओं को दूर करने के लिए सहयोग को और मजूबत करने पर जोर दिया। एनएसए डोभाल ने इन मामलों पर निरंतर समर्थन के लिए ब्रिटेन सरकार को धन्यवाद दिया। डोभाल और पावेल ने भारत-ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल (टीएसआई) के तहत हुई प्रगति का भी जायजा लिया।

जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

डोभाल ने संतोष जताया कि टीएसआई के तहत सहयोग से ब्रिटेन की क्लास-एसआईसी वेफर फैब लिमिटेड और भारत की एसआईसीएसईएम प्राइवेट लिमिटेड ने भुवनेश्वर में सिलिकान कार्बाइड आधारित कंपाउंड सेमीकंडक्टर केंद्र स्थापित हो पाया है। दोनों पक्ष सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यू¨टग, जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। दोनों पक्षों ने गौर किया कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ रहा है।

रक्षा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करना महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों ने ¨हद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया और विशिष्ट समुद्री रक्षा प्रौद्योगिकियों पर काम करने पर सहमति जताई।

भारत के एक्शन से गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान, ISI चीफ और NSA ने अजीत डोभाल को किया फोन; क्या हुई बात?
पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद देश में लोगों को बस इस बात का इंतजार था कि आखिर भारत सरकार कब आतंकियों से बदला लेगी और मंगलवार रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर इस इंतजार को खत्म कर दिया।

भारत ने आतंकियों से लिया बदला

भारतीय सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) के चार और पीओके (POK) के पांच स्थानों पर एयर स्ट्राइक (Air Strike) कर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है और पहलगाम में मारे गए लोगों की मौत का बदला लिया है। हालांकि, भारत की इस कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है और इस बीच पाकिस्तानी NSA ने भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) से संपर्क साधा है।

जहां भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद मामले को नहीं बढ़ाने की घोषणा की है, तो वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pak PM Shahbaz Sharif) ने इन हमलों का जवाब देने की बात की है। लेकिन, एक अहम सूचना सामने आई है जिसके मुताबिक, पाकिस्तान के NSA और ISI प्रमुख असीम मलिक ने अजीत डोभाल से बात की है।

पाक डिप्टी पीएम ने खुद दी जानकारी

अजीत डोभाल के साथ असीम मलिक की हुई बातचीत के बारे में पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक इंटरव्यू में ये बात कही है। एक न्यूज चैनल TRT World के रिपोर्टर ने दावा किया है कि उसके चैनल से बातचीत के दौरान डार ने खुद बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर पर संपर्क स्थापित हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बीते लंबे समय से किसी भी स्तर पर कोई भी बातचीत नहीं हो रही है। भारत की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकता है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने हर स्तर पर पाकिस्तान का बायकॉट कर रखा है।

गिड़गिड़ाने जैसी है पाक की हालत

भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी एनएसए और आईएसआई प्रमुख द्वारा अजीत डोभाल को कॉल करना और उनसे बात करना, इसे पाकिस्तान की ओर से मिन्नतें करने के रूप में देखा जा रहा है।बता दें, पहलगाम हमले के बाद भारत एक्शन लेने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों और वहां के सैन्य जनरलों को उम्मीद नहीं थी कि भारत इस तरह से फिर से एयर स्ट्राइक कर पहलगाम का बदला लेगा।

इस ऑपरेशन के बाद भारत ने दुनिया के सामने एलान किया है कि उसने सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है और उसका मकसद इस मामले को आगे बढ़ाने का नहीं है। भारत ने यह साफ किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की जनता और सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

पाक पीएम की गीदड़भभकी

भारत के इस ऑपरेशन के बाद दुनिया ने दोनों देशों के बीच जंग की आशंका जताई है। हालांकि वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। इस बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन दिया है।

पाक पीएम ने अपने संबोधन में भारत के हमले का जवाब देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी सेना से कहा है कि उन पर पाकिस्तान को भरोसा है और सेना अपने हिसाब से इस हमले का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भारत ने उन पर युद्ध थोपा है और वह इसका जवाब जरूर देंगे।

सत्ता बदलने से पहले भारत-अमेरिका के बीच अहम बैठक, अजीत डोभाल से मिलेंगे जैक सुलीवान
अमेरिका में कुछ दिनों बाद 20 जनवरी 2025 को सत्ता बदलने वाली है लेकिन उसके पहले भारत और अमेरिका के बीच कुछ अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक अगले हफ्ते होगी जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलीवान भारत दौरे पर आएंगे। वह यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देंगे जिसमें भारत-अमेरिका संबंधों व वैश्विक हालात पर अपने विचार रखेंगे और भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

जयशंकर से भी मिलेंगे सुलीवान

सुलीवान की विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी मुलाकात होनी है। वैसे जयशंकर और सुलीवान के बीच पिछले हफ्ते वाशिंगटन में भी मुलाकात हुई थी। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर सात दिनों की अप्रत्याशित यात्रा पर अमेरिका गये थे।

सूत्रों ने बताया कि भारत व अमेरिका के एनएसए के बीच होने वाली बैठक में मुख्य तौर पर बेहद महत्वपूर्ण व अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में सहयोग पर गठित व्यवस्था इनिसिएटिव ऑन क्रिटिकल व इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आइईसीटी) का मुद्दा होगा।

दिल्ली में होगी तीसरी बैठक

आईईसीटी की शुरुआत दोनों देशों ने जनवरी, 2023 में वाशिंगटन में की थी। इसके बाद यह तीसरी बैठक होगी। सत्ता परिवर्तन के बावजूद अमेरिकी एनएसए की तरफ से इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आना यह बताता है कि वहां की सरकार इस सहयोग को लेकर कितनी गंभीर है।

यह व्यवस्था मुख्य तौर पर दोनों देशों के रणनीतिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल व उनके हस्तांतरण का रास्ता साफ करता है। इसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, 6जी जैसी प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत व अमेरिका के बीच बेहद गहरे रणनीतिक ताल्लुक की रणनीति बन रही है।

जेट इंजन की तकनीक पर होगी बात!

इस बैठक में रक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी ट्रांसफर का मुद्दा भी उठेगा। रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग का मुद्दा भी आइईसीटी के तहत आता है। अभी दोनों देशों के बीच जेट इंजन से जुड़ी प्रौद्योगिकी को लेकर बात चल रही है और ताजी जानकारी यह है कि कुछ वजहों से इसमें अड़चनें आ रही हैं।बहरहाल, जैक सुलीवान की आगामी यात्रा के दौरान मोदी सरकार और बाइडन सरकार के बीच विमर्शों का संभवत: यह अंतिम मौका होगा। पिछले चार वर्षों में भारत व अमेरिका के रिश्तों में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए हैं।

बीजिंग पहुंचे अजीत डोभाल, सीमा विवाद के स्थाई समाधान पर आज वार्ता
भारत और चीन के बीच गठित विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता बुधवार को बीजिंग में होगी। विशेष प्रतिनिधि (एसआर) स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अप्रैल-मई, 2020 से चल रहे मौजूदा तनाव को समाप्त करने के बाद शुरू की जा रही है।

बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व हमेशा की तरह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे जबकि चीन की तरफ से विदेश मंत्री वांग यी को विशेष प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए डोभाल मंगलवार को बीजिंग पहुंच गये। बताया जा रहा है कि भारत की तरफ से पूर्वी लद्दाख से सटे एलएसी को लेकर वार्ता की शुरुआत करने पर जोर दिया जाएगा।

एनएसए डोभाल पहले भी कर चुके हैं वार्ता

एसआर के तहत वार्ता करने की व्यवस्था पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जुलाई, 2003 की बीजिंग यात्रा के दौरान सहमति बनी थी। उद्देश्य यह था कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का स्थाई समाधान हो। इसके तहत 22 दौर की बातचीत हो चुकी है। एनएसए डोभाल ने स्वयं वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

जानकारों की मानें तो भारत विगत 22 दौर की वार्ताओं से कतई भी खुश नहीं है। वजह यह बताया जाता है कि चीन की तरफ से सीमा विवाद के समाधान को लेकर अपने रूख में कोई भी नरमी नहीं दिखाई जाती। पूर्व में इस व्यवस्था के तहत भारतीय टीम में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक चीन का रवैया मामले को खींचने का होता है।

एलएसी के निर्धारिण को लेकर सहमति बनी

22 दौर की बातचीत चलने के बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि किसी भी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एलएसी के निर्धारिण को लेकर सहमति बनी है। वर्ष 2017 में डोकलाम विवाद और वर्ष 2020 का पूर्वी लद्दाख का विवाद यह साबित करता है कि एसआर व्यवस्था के तहत वार्ता का कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा है। दोनों विवादों का समाधान शीर्ष नेताओं के बीच में आने के बाद ही हो सका है।

बहरहाल, विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता पांच वर्षों बाद हो रही है। इस वार्ता की शुरुआत फिर से करने की सहमति पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर, 2024 में बनी थी। उसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच भी बैठक हो चुकी है।

अजीत डोभाल से मिले सुलिवन, दोनों देशों ने उद्योग और शिक्षा जगत पर दिया जोर
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एपीएनएसए) जेक सुलिवन और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी (आईसीईटी) पर अमेरिका-भारत पहल की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। दूसरी आईसीईटी बैठक के दौरान एपीएनएसए सुलिवन और एनएसए डोभाल ने कई रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को लेकर अपने दृष्टिकोण को निर्धारित किया है।

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन भारत के दो दिन के दौरे पर हैं। नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन और भारत के एनएसए अजित डोभाल की अध्यक्षता में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलोजी (आईसीईटी) पर गठित समिति की हुई बैठक में दोनों देशों के बीच कई अहम फैसलों पर बातचीत हुई। जेक सुलविन का भारत आना मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बाइडन प्रशासन के किसी बड़े अधिकारी की यह पहली यात्रा है।

इस बैठक में भारत और अमेरिका ने सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), महत्वपूर्ण खनिज, उन्नत दूरसंचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का वादा किया। दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन के बीच वार्ता के दौरान लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर करने का वादा करते हुए सहयोग को करने वाले परिवर्तनकारी पहल की घोषणा की।

दोनों देशों ने कई योजनाओं पर जताई सहमति

व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में दोनों देशों ने भारत के 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीद की योजना, सेना के लिए लड़ाकू वाहनों के संयुक्त निर्माण और जीई एयरोस्पेस व हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच लड़ाकू विमानों के इंजन (जीई एफ414) के उत्पादन को लेकर चल रही बातचीत की भी समीक्षा की।

कई अहम मुद्दों पर लिया गया संयुक्त निर्णय

बैठक को लेकर व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि बैठक में, डोभाल और सुलिवन ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी के अगले अध्याय के लिए दृष्टिकोण निर्धारित किया। बातचीत में उठे अन्य बड़े मुद्दों में प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने वाले ग्लोबल चैलेंज इंस्टीट्यूट के लिए 9 करोड़ डॉलर (751.67 करोड़ रुपये) की फंडिंग, 6जी प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने की पहल और भारत और अमेरिका में बड़े पैमाने पर ओपन आरएएन की तैनाती की दिशा में संयुक्त कार्य शामिल हैं।

NASA और ISRO के बीच गहरे सहयोग पर बनी बात

दोनों पक्ष ने अमेरिकी अंतरिक्ष बल और भारतीय स्टार्टअप्स, 114ai और 3rdiTech के बीच एक नई साझेदारी की शुरुआत, जिसमें अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता, डेटा फ़्यूजन तकनीक और इन्फ्रा-रेड सेंसर सेमीकंडक्टर विनिर्माण को आगे बढ़ाना पर भी जोर दिया। इसके अलावा, नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन) और इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के बीच गहरे सहयोग पर भी सहमत हुए।

वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जताई सहमति

दोनों देश नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में इसरो के अंतरिक्ष यात्रियों को उन्नत प्रशिक्षण देने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने 21वीं सदी के लिए स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज साझेदारी बनाने का भी संकल्प लिया। इसके अलावा, अमेरिका और भारत जलवायु परिवर्तन और अन्य वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की बात को दोहराया।