अजगर हिरण को कैसे लील गया देखते-देखते – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 16 Oct 2019 08:52:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अजगर हिरण को कैसे लील गया देखते-देखते – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अजगर हिरण को कैसे लील गया देखते-देखते https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a6/280378 Wed, 16 Oct 2019 08:52:40 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280378 महराजगंज जिले सोहगीवरवां जंगल के पकड़ी रेंज के महलगंज बीट में अजगर देखते ही देखते एक हिरण को लील गया। यह दृश्य देखकर हड़कंप मच गया और ग्रामीण भयभीत हो शोर-शोराब करने लगे। चंद मिनटों में भारी भीड़ जुट हो गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटने के बाद बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर …]]>

महराजगंज जिले सोहगीवरवां जंगल के पकड़ी रेंज के महलगंज बीट में अजगर देखते ही देखते एक हिरण को लील गया। यह दृश्य देखकर हड़कंप मच गया और ग्रामीण भयभीत हो शोर-शोराब करने लगे। चंद मिनटों में भारी भीड़ जुट हो गई।

ग्रामीणों की भीड़ जुटने के बाद बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। जिले के पकड़ी रेंज के महलगंज बीट के पास कुछ युवक टहल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर पास के एक जंगल में पड़ी तो हैरत में पड़ गए। अजगर एक हिरण को निगल रहा था।

युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवकों की शोर पर कुछ ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। डीएफओ पुष्‍प कुमार ने कहा कि अजगर ने एक हिरण को निगल लिया है, उसे महलगंज बीट में छोड़ा गया है।

शिकार निगलने के बाद सुस्त पड़ गया था अजगर

हिरण का शिकार करने के बाद अजगर पूरी तरह से सुस्त पड़ गया। स्थिति यह थी कि वह एकदम अचेत हो गया था। लोगों को लगा कि वह बीमार पड़ गया है। वनकर्मियों ने लोगों को बताया कि शिकार करने के बाद अजगर कुछ घंटों के लिए सुस्त पड़ जाता है।

बाद में जाल में कैद कर अजगर को वनकर्मियों ने जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। बताते चलें कि छह माह पूर्व सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज में भी अजगर ने हिरण को अपना शिकार बनाया था।

]]>