अग्नि जले – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 03 Mar 2026 07:12:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अग्नि जले – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बुराई की अग्नि जले, अच्छाई की खिले मुस्कान, होलिका दहन पर भेजें ये शुभ संदेश https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%88/663845 Tue, 03 Mar 2026 07:12:27 +0000 https://livehalchal.com/?p=663845 होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ अवसर 3 मार्च यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। यह दिन बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता को समाप्त करने का प्रतीक है। जिस तरह भक्त प्रह्लाद की भक्ति के सामने होलिका की शक्ति खत्म हो गई …]]>

होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ अवसर 3 मार्च यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। यह दिन बुराइयों, अहंकार और नकारात्मकता को समाप्त करने का प्रतीक है। जिस तरह भक्त प्रह्लाद की भक्ति के सामने होलिका की शक्ति खत्म हो गई थी, उसी तरह यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है, तो आइए इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को इसकी शुभकामनाएं देते हैं।

होलिका दहन की शुभकामनाएं
होलिका दहन के पावन अवसर पर आपके सभी दुखों और कष्टों का नाश हो। भगवान नरसिंह आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वरदान दें। होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
जैसे होलिका दहन की अग्नि में बुराई जलकर राख हो गई, वैसे ही आपके जीवन से नकारात्मकता, ईर्ष्या और बीमारियां दूर हो जाएं। खुशियों के नए रंगों के साथ आपका जीवन महके। हैप्पी होलिका दहन।

मिठास रहे हर बोली में, खुशियां आएं आपकी झोली में, होलिका दहन की अग्नि से, दुख जल जाएं इस होली में। आपको और आपके परिवार को होलिका दहन की मंगलमय शुभकामनाएं।
अधर्म पर धर्म की जीत हुई, भक्त की भक्ति की रीत हुई, होलिका दहन के इस शुभ मौके पर, चारों ओर खुशियों की प्रीत हुई।

इस होली की अग्नि में जल जाएं आपके सारे दुखों के तिनके, और खुशियां आएं बनकर फूल महके, होलिका दहन की शुभकामनाएं।
बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है, हैप्पी होलिका दहन।

होलिका दहन का महत्व
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में चने के होले, गेहूं की बालियां और उबटन डालने से रोग-दोष दूर होते हैं। इस दिन पूजा-पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

]]>