अगर 20 साल से किराये पर रह रहे है तो किरायेदारी शुल्क होगा माफ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Sep 2019 08:45:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अगर 20 साल से किराये पर रह रहे है तो किरायेदारी शुल्क होगा माफ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अगर 20 साल से किराये पर रह रहे है तो किरायेदारी शुल्क होगा माफ, पढ़िए पूरी खबर https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-20-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87/271244 Mon, 09 Sep 2019 08:45:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=271244 अगर आप 20 साल से पुराने किरायेदार हैं तो आपको अपने मकान मालिक को किरायेदारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर निगम ने यह अहम फैसला लिया है। इस फैसले से करीब 40 हजार पुराने किराएदारों को लाभ मिलेगा। नगर निगम के 100 वार्डों में वर्तमान में एक लाख से अधिक लोग किराए पर रह रहे …]]>

अगर आप 20 साल से पुराने किरायेदार हैं तो आपको अपने मकान मालिक को किरायेदारी शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नगर निगम ने यह अहम फैसला लिया है। इस फैसले से करीब 40 हजार पुराने किराएदारों को लाभ मिलेगा।

नगर निगम के 100 वार्डों में वर्तमान में एक लाख से अधिक लोग किराए पर रह रहे हैं। इनसे मकान मालिक और उस आधार पर नगर निगम किराएदारी का शुल्क वसूल करते हैं। यह शुल्क नगर निगम के सर्वेक्षण से तय होता है।

निगम ने इसके लिए जो सर्वे कराया है, उसमें ऐसे करीब 40 हजार किराएदार चिन्ह्ति किए गए हैं, जो 20 वर्ष से पुराने हैं। निगम ने तय किया है कि ऐसे किराएदारों को शुल्क में राहत दी जाएगी। सर्वे में 20 वर्ष से कम या नए किराएदारों की संख्या करीब 60 हजार सामने आई है। इन सभी को किराएदारी शुल्क देना होगा। 

एक्ट के मुताबिक, यह है शुल्क
नगर निगम के एक्ट के अनुसार किराएदारी शुल्क वसूल किया जाता है। निगम प्रशासन के मुताबिक, 10 साल पुराने भवन पर 25 प्रतिशत और 10 से 20 साल पुराने भवन पर 12.5 प्रतिशत की दर से भवन कर वसूला जाएगा। 

नगर निगम एक्ट के तहत जो भी प्रावधान है, उसी के तहत किरायेदारी शुल्क वसूला जाएगा। 20 वर्ष से अधिक पुराने किरायेदारों को राहत मिलेगी। 

निगम में शामिल 33 नए वार्डों से पांच प्रतिशत विकास शुल्क 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकारण (एमडीडीए) पुराने वार्डों से जहां एक प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज वसूल रहा है। वहीं, 33 नए वार्डों से पांच प्रतिशत विकास शुल्क वसूल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि नए वार्डों से कम डेवलपमेंट चार्ज वसूला जाना चाहिए। इसकी वजह अधिकतर वार्डों में पहले से ही विकास कार्य हुए पड़े हैं। 

एमडीडीए सचिव जीसी गुणवंत ने बताया कि पुराने 60 वार्डों में पहले से ही विकास कार्य हो चुके हैं। जिसके कारण वहां से एक प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज लिया जाता है। 40 नए वार्डों में से जिन 33 वार्डों में बिल्कुल भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। वहां से पांच प्रतिशत डेवलपमेंट चार्ज वसूला जा रहा है, जिससे वहां विकास कार्य कराए जा सकें। 

इन वार्डों पर पांच प्रतिशत शुल्क
मालसी, विजयपुर, रांझावाला, गुजराड़ा मानसिंह, डांडा लखौंड, आमवाला तरला, ननूरखेड़ा, लाडपुर, नेहरूग्राम, रायपुर, डोभाल चौक, मियांवाला, मोहकमपुर, बंजारावाला, चकतुनवाला, सेवलाकलां, मोथरोवाला, पित्थूवाला, मोहब्बेवाला, मेहूंवाला, चंद्रबनी, हरभजवाला, आरकेडिया-1 एवं 2, नत्थनपुर 1 एवं 2, हर्रावाला, नकरौंदा, बालावाला, धौरणखास, नथुवावाला।

]]>