अगर रोहित शर्मा नहीं करते ये काम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 24 Sep 2018 05:50:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अगर रोहित शर्मा नहीं करते ये काम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अगर रोहित शर्मा नहीं करते ये काम, तो पाक से नहीं जीत पाती टीम इंडिया जाने वो काम… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87/163746 Mon, 24 Sep 2018 05:50:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=163746 Pakistan के खिलाफ रविवार को खेले गए सुपर 4 के मुकाबले में टीम इंडिया को अगर जीत मिली है, तो उसमें जसप्रीत बुमराह का रोल बहुत बड़ा रहा। Pakistan की पारी के दौरान शोएब मलिक काफी लय में नजर आ रहे थे। मलिक का विकेट भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। शोएब मलिक को …]]>

Pakistan के खिलाफ रविवार को खेले गए सुपर 4 के मुकाबले में टीम इंडिया को अगर जीत मिली है, तो उसमें जसप्रीत बुमराह का रोल बहुत बड़ा रहा। Pakistan की पारी के दौरान शोएब मलिक काफी लय में नजर आ रहे थे।

मलिक का विकेट भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। शोएब मलिक को भारत के बेहतरीन डेथ ओवरों के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया। मलिक Pakistan टीम के 203 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 90 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे।

मलिक का वनडे में यह 43वां अर्धशतक था। मलिक अगर आउट नहीं होते तो Pakistan की टीम 260-270 के स्कोर तक भी पहुंच सकती थी। मलिक के आउट होने के बाद Pakistan की टीम आखिरी पांच ओवरों में केवल 26 रन ही बना सकी जिसके कारण वह सात विकेट पर 237 रन तक ही पहुंच सकी।

जसप्रीत बुमराह ने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्हीं के कारण ही Pakistan ने लगभग 25 से 30 रन कम बनाए, नहीं तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

भारत ने शुरू में ही तीन सफलताएं हासिल कर ली थी, लेकिन अच्छी फॉर्म में चल रहे शोएब (90 गेंदों पर 78 रन) और कप्तान सरफराज अहमद (44) ने तीसरे विकेट के लिये 107 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले Pakistan को इन झटकों से उबारा।

भारत ने हालांकि अंतिम आठ ओवरों में केवल 44 रन देकर अच्छी वापसी की। रोहित शर्मा ने 44वें ओवर में भुवनेश्वर की जगह बुमराह को गेंद सौंपी जिन्होंने मलिक को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दाईं तरफ डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लिया। चहल ने आसिफ अली को बोल्ड करके Pakistan की डेथ ओवरों की योजना पर पानी फेरा। मोहम्मद नवाज 15 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि शादाब खान ने 10 रन।

]]>