अगर महिलाये करती हैं रोज ये – Live Halchal

अगर महिलाये करती हैं रोज ये, तो बढ़ जाती हैं गर्भपात की समस्या, बचने के कुछ उपाय जान के आप दंग रह जायेंगे…
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हर कदम फूंक-फूंक कर रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी एक महिला और उसके बच्चे के लिए बहुत खूबसूरत और नाजुक समय होता है. इसलिए अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो आपको अपना कुछ ज्यादा ख्याल रखना शुरू करना होगा. मां बनने का जब पहला अनुभव होता है, तो महिलाओं को यह नहीं पता होता कि उन्हें किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. विशेषतौर पर महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए.इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था के समय किन-किन चीजों को नहीं खाना चाहिए. इन चीज़ों का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत घातक हो सकता है और यह गर्भपात का भी कारण बन सकता है बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन न सिर्फ प्रेग्नेंट महिला को बल्कि उसके बच्चे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को ऐसे फूड्स से दूर ही रहना चाहिए।

पपीता खाने से बचें

गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए. कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है. गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है. पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करती है. शहद और दूध के साथ मिश्रित पपीता गर्भवती महिलाओं के लिए एक उत्कृष्ट टॉनिक के समान होता है.

अगर आपको हैं ये बीमारी तो कर ले जल्द ही ये इलाज, वरना जान जाने की सम्भावना भी बढ़ सकती हैं…

अनानास खाने से बचें

गर्भवस्था के समय गर्भवती महिलाओं के लिए अनानास खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसके सेवन से भी जल्दी प्रसव की संभावना बढ़ जाती है.

अंगूर खाने से बचें

डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है. इसलिए बहुत ज़्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव पीड़ा हो सकती है. कोशिश करें कि गर्भावस्था के समय अंगूर न खायें.

कॉफी से बचें

कई तरह के शोध बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में कॉफी का सेवन करने से गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान कॉफी का सेवन बिल्कुल न करें। कैफीन डाइयूरेटिक होता है। इसका मतलब है कि यह शरीर से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में द्रव्यों के निष्कासन का काम करता है। इस वजह से शरीर में पानी और कैल्शियम की भारी कमी हो जाती है। इसलिए गर्भावस्था में कॉफी की बजाय खूब पानी पिएं और साथ में दूध और ताजा फलों के जूस का सेवन करें।

मछली खाने से बचें

मछली में भारी मात्रा में मर्करी पाई जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान मछली का सेवन बच्चे के शारीरिक विकास में देरी और उसके दिमाग को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है। इस दौरान कच्ची मछली भी खाने से बचना चाहिए।

सॉफ्ट ड्रिंक से बचें

एक अध्ययन के मुताबिक, गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक पीने से शिशु का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बच्चों को मोटापे की शिकायत हो सकती है. विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था में सॉफ्ट ड्रिंक पीने वाली महिला के होने वाले बच्चे का बॉडी मास इंडेक्स काफी उच्च होता है और छोटी उम्र में ही बच्चे को पाचन और वजन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं. इतना ही नहीं, प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने से गर्भपात की भी समस्या हो सकती है.

ज्वार का रस से बचें

वैसे तो ज्वार के रस को सेहत के लिए फायदेमंद बताया जाता है. लेकिन लोगों को पता नही कि इसमें बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं जिसके कारण महिलाओं को उलटी और डायरिया की समस्या हो सकती है. गर्भावस्था में इसका ज्यादा सेवन करना गर्भपात की संभावना को बढ़ा सकता है.