अगर आप भी हर रोज़ होने वाले सिरदर्द से परेशान है तो अपनाएं ये उपाए – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 17 Jul 2019 07:46:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अगर आप भी हर रोज़ होने वाले सिरदर्द से परेशान है तो अपनाएं ये उपाए – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अगर आप भी हर रोज़ होने वाले सिरदर्द से परेशान है तो अपनाएं ये उपाए https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a5%9b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8/255941 Wed, 17 Jul 2019 07:46:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=255941 ज्यादातर सिरदर्द, मांसपेशियों में तनाव के कारण होता है. मानसिक दबाव बढ़ने से सिरदर्द करने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं अगर आप इस बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए योग की सहायता से घर में ही इसका इलाज संभव है. सिरदर्द से बचने के लिए एकपाद …]]>

ज्यादातर सिरदर्द, मांसपेशियों में तनाव के कारण होता है. मानसिक दबाव बढ़ने से सिरदर्द करने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं अगर आप इस बार-बार होने वाले सिरदर्द से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए योग की सहायता से घर में ही इसका इलाज संभव है. सिरदर्द से बचने के लिए एकपाद शीर्षासन करें. अगर आप इसे रोज़ करेंगे तो इससे छुटकारा पा सकते हैं.

क्‍यों होता है सिरदर्द
लगातार कंप्‍यूटर के सामने बैठ कर काम करने से यह समस्या पैदा होती है. ऐसे में हम बार-बार चाय और दवाइयां का सेवन करते रहते है जोकि सही नहीं है. कई बार इसके पीछे की वजह अत्यधिक तनाव और आँखों की कमजोरी भी हो सकती है. इस आसन का नियमित अभ्यास सिरदर्द दूर करने में बहुत उपयोग होता है. यह मानसिक तनाव एवं आलस्य को दूर करता है.

आसन की विधि
सुविधाजनक स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर पंजों पर बैठें. सिर के नीचे तकिया या कुशन रखकर, सिर झुकाकर जमीन से सटा दें. दोनों हाथों को कोहनियों से मोड़कर सिर के दोनों ओर जमीन पर रखें. फिर हाथों के बल स्थिर हो जाएं. पैर ऊपर करके सीधे (सिर के बल) हो जाएं. बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिने पैर की जांघ से सटा दें. यही आसन की पूर्ण अवस्था है.

सावधानी
इस आसन को किसी योग प्रशिक्षक की निगरानी में ही करें.

पीरियड्स में इस आसन को करने से परहेज करें.

हाई बीपी या चक्कर आने की समस्‍या में भी यह आसन नहीं करना चाहिए.

अगर गर्दन में किसी तरह की समस्‍या है, तो भी इस आसन को करने से परहेज करें.

]]>