अखिलेश यादव ने कहा- सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 31 Oct 2018 09:20:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अखिलेश यादव ने कहा- सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अखिलेश यादव ने कहा- सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/185594 Wed, 31 Oct 2018 09:20:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=185594 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले और भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को हम याद कर रहे हैं। सरकार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और डॉ. लोहिया जैसे नेता देश को आजादी कैसे मिले… आजाद के …]]>

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले और भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को हम याद कर रहे हैं। सरकार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और डॉ. लोहिया जैसे नेता देश को आजादी कैसे मिले… आजाद के बाद देश का स्वरूप क्या हो इस पर लगातार काम करते रहे। आज हम उन सभी को याद कर श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं।अखिलेश यादव ने कहा- सरदार पटेल के रास्ते पर चलने से ही मजबूत होगा भारत

सरकार पटेल का देश की एकता में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत होगा। अखिलेश यादव समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि हम हर साल यहां आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी का शहीदी दिवस है। हम उन्हें भी याद करते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी आचार्य नरेंद्र देव जी को श्रद्घांजलि अर्पित की।

]]>