अखिलेश का बड़ा बयान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 27 Nov 2017 07:19:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अखिलेश का बड़ा बयान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- वोट डालने की अपील का क्या फ़ायदा, सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी उंगलियां https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f/94681 Mon, 27 Nov 2017 07:19:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=94681 यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। अखिलेश ने ट्विटर पर भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- जब सांसद, मंत्री, मेयर तक के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, तब आम …]]>

यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। अखिलेश ने ट्विटर पर भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- वोट डालने की अपील का क्या फ़ायदा, सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी उंगलियां

अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- जब सांसद, मंत्री, मेयर तक के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, तब आम जनता से वोट डालने की अपील का क्या फ़ायदा. इसे सुधारना ही होगा, नहीं तो जो उँगलियाँ वोट देने के बाद शान से उठायी जाती हैं, वो सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी। चुनावी प्रक्रिया में विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ज़रूरत है।

इससे पहले भी मतदान प्रेमियों का दर्द यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक ट्वीट में साफ झलका था।  अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने पर भी एक तीखी आलोचना की। 

​सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया की रिपोर्ट है कि आज के चुनावों में मतदाता सूची में बहुत से मतदाताओं के  नाम गायब हैं। इस प्रकार का डिजिटल इंडिया हमें आगे नहीं ले सकता।

]]>