अखबार में लिपटा खाना खाते – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Jan 2019 08:24:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अखबार में लिपटा खाना खाते – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अखबार में लिपटा खाना खाते तो जरूर होगी ये भयानक बीमारी… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87/200799 Tue, 08 Jan 2019 08:24:00 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=200799 अखबार पर रखकर कुछ खाते या टिफिन में अखबार में रोटी लपेटकर खाते लोगों को आपने भी देखा होगा. पर क्‍या इस तरह से खाना सही है? विशेषज्ञ कहते हैं कि इस तरह के खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. दरअसल अखबार में छपाई के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, …]]>

अखबार पर रखकर कुछ खाते या टिफिन में अखबार में रोटी लपेटकर खाते लोगों को आपने भी देखा होगा. पर क्‍या इस तरह से खाना सही है? विशेषज्ञ कहते हैं कि इस तरह के खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं.

दरअसल अखबार में छपाई के लिए जिस स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें हानिकारक रसायन होते हैं. ये रसायन इतने खतरनाक होते हैं कि कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं.

अखबार पर गर्म खाना रखने से ये स्‍याही कई बार खाने पर चिपक जाती है. जो अनचाहे ही आपके भोजन का हिस्‍सा बन जाती है.

FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैन्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी कई बार ये बात कही है कि अखबार में लिपटा खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक है.

आप भी संभोग में धमाल मचाना चाहते तो इन बातों का रखें ख्याल…

अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही का सेवन करने से जिस केमिकल को आप खा जाते हैं, उससे सबसे पहले पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. इन केमिकल्‍स से हार्मोंस भी प्रभावित होते हैं.

अखबार में लिपटा ऑयली खाना और भी खतरनाक हो जाता है. इससे चिपककर जो हानिकारक तत्‍व पेट में जाते हैं, उनसे मूत्राशय और फेफड़ों का कैंसर भी हो सकता है.

]]>