अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव – Live Halchal

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू: कुरुक्षेत्र में गीता रन में दौड़े हजारों लोग
दोपहर बाद 3:00 बजे राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ब्रह्म सरोवर के तट पर लगे सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही गीता महोत्सव का भी आगाज होगा।

कुरुक्षेत्र में गुरुवार को गीता रन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी शुभारंभ हुआ। गीता रन में प्रदेश भर के हजारों लोग दौड़े। दाैड़ को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने धर्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा भाग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ब्रह्म सरोवर तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हो गया।

महोत्सव का यह पहला आयोजन है जबकि दोपहर बाद 3:00 बजे राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय ब्रह्म सरोवर के तट पर लगे सरस व शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ ही गीता महोत्सव का भी आगाज होगा। गीता रन में भागीदारी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक उत्साह बना रहा। शहर भर में गरीब 8 किलोमीटर की इस गीता रन को लेकर महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग रूट बनाए गए थे।

संत सम्मेलन में आज पहुचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चलते आज पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सहित देश-विदेश के संत भी जुटेंगे, जो गीता के मर्म पर मंथन करेंगे। सभी विद्ववान लोग पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को लेकर विचार-विमर्श साझा करेंगे और आने वाली पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने के मार्ग को प्रशस्त करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर व गुप्तचर विभाग के एडीजीपी आलोक मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहार एक बजे शुरू होने वाले संत सम्मेलन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री गीता ज्ञान संस्थानम के जीओ संग्रहालय का अवलोकन भी करेंगे। इन कार्यक्रमों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री के आने के चलते धारा 144 के तहत जारी किए आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिलाधीश शांतनु शर्मा ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  वीआईपी मार्ग व उसके आसपास 100 मीटर के दायरा तक सडक़ के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा ना हो, वीआईपी मार्ग के 100 मीटर की परिधी के क्षेत्र में पांच इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय शस्त्र व अन्य किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल, कैन पर पूर्णत प्रतिबंध, हैलीपेड स्थल, वीआईपी मार्ग के कार्यक्रम स्थल तथा आसपास ड्रोन/ग्लाईडर उड़ाने, कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर के दायरे और मार्गों के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन करने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव; तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी आज से
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भगवद् सदन में रविवार को तीन दिवसीय 8वीं अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी रविवार को शुरू होगी। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया व बुल्गारिया सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ गीता पर विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी का विषय वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता है, जिसके माध्यम से युवाओं को गीता की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि 17 से 19 दिसंबर तक होने वाली संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा सहित अन्य विभूतियां वैश्विक कल्याण की भावना को लेकर गीता ज्ञान के द्वारा अपने विचारों को साझा करेंगे।

एक दिन पहले रही चाक-चौबंद सुरक्षा। संवाद
उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए कुवि प्रशासन व जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गईं हैं। संगोष्ठी के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा व संगोष्ठी की आयोजन सचिव प्रो. वनिता ढींगरा ने बताया कि गीता संगोष्ठी के तकनीकी सत्रों में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट विभाग भगवद् गीता के संदर्भ में चर्चा करेगा।

बिना कार्ड नहीं होगा ऑडिटोरियम में प्रवेश
लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि बिना प्रवेश-पत्र के ऑडिटोरियम हॉल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारी, स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों को अपना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड भी साथ रखना जरूरी है। वहीं कुवि कैंपस में दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जो यूनिवर्सिटी कॉलेज मैदान और कॉमर्स विभाग के सामने चिन्हित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अपने विभागों में ही अपने वाहन पार्क करने होंगे।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: स्कूलों में गूंजेंगे गीता के श्लोक
राजधानी में स्कूलों के परिसर गीता के श्लोक के मंत्रोच्चारण से गुंजायमान होंगे। इससे छात्रों का संस्कृत की ओर रुझान बढ़ाने में मदद मिलेगी। यही नहीं संस्कृति और संस्कृत भाषा को दिनचर्या की बोल-चाल में प्रयोग लाने के बारे में बताया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें दो समूहों में छात्रों को वर्गीकृत किया गया है। जिसमें छठी से आठवीं व नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्र शामिल होंगे। इसे लेकर स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्रों के समूहों को श्लोक के महत्व व उनके अर्थ को विस्तार से बताया जा रहा है।

इसमें विशेष रूप से छात्र तीन श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इसमें पहला श्लोक, ‘’धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सव’ मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय’’ होगा। इसका भावार्थ है कि, हे संजय धर्म भूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से इकट्ठे हुए मेरे और पांडु के पुत्रों ने भी क्या किया। दूसरा श्लोक ‘’अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते। तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम्’ होगा। इसका भावार्थ है कि जो लोग किसी और का ध्यान न करके मेरी पूजा करते हैं। जो लोग सदैव मेरी सेवा में लगे रहते हैं, उनके लिए मैं रहस्यवादी शक्ति की सुरक्षा रखता हूं।

वहीं, तीसरा श्लोक ‘’यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः। तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम’ है। इसका भावार्थ है कि जहां योगेश्वर कृष्ण हैं और जहां परम धनुर्धर अर्जुन है, वहीं ऐश्वर्य, विजय, अलौकिक शक्ति व नीति भी निश्चित रूप से रहती है। ऐसा मेरा मत है।

संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता भी होगी
शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को सूचित किया है। इसमें बताया गया है कि सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व गैर सरकारी स्कूलों में इस उत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। स्कूल प्रमुख प्रत्येक समूह में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। तीन सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत भी करेंगे। निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्लोक छात्रों के लिए मार्गदर्शक के रूप में भी कार्य करते हैं। इसी वजह से अगर बचपन से ही बच्चों को श्लोक का अध्ययन कराया जाए, तो उनके बचपन व विद्यार्थी जीवन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

तैयारियां शुरू
स्कूलों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरोजिनी नगर के एक स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया जिन छात्रों की संस्कृत भाषा में पकड़ व रुझान है, उन छात्रों का चयन किया गया है। इसे लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में उस दिन अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। ताकि अभिभावक भी श्लोक का महत्व समझ सकें।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: ब्रह्मसरोवर तट पर बिखरी कला एवं संस्कृति की छटा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर कला और संस्कृति का मेला लगा रहा, जिसका पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। एक ओर जहां ब्रह्मसरोवर के घाटों पर विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने छटा बिखेरी, वहीं जगह-जगह बाजीगर, बहरूपिए पर्यटकों का मनोरंजन करते नजर आए। पर्यटक भी कलाकारों के साथ संगीत व नृत्य में डूबे रहे। ढोल की थाप पर तो कहीं बांसुरी की स्वर लहरियों पर पर्यटक देर रात तक थिरकते रहे। महोत्सव में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देख शिल्पकार व कलाकारों की भी बांछें खिली रहीं। महोत्सव में असम के सांसद नाभा कुमार सरानिया ने भी शिरकत की।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का पहला अवसर हरियाणा सरकार की तरफ से दिया गया है। यह असम के लिए सौभाग्य की बात है। इस गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि पर महोत्सव के दौरान हरियाणा सरकार की पहल से असम को स्टेट पार्टनर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

इस पावन धरा पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इससे पहले सांसद नाभा कुमार सरानिया, आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल ने आईसीसी एसटीडब्यूई (एमएसएमई) भारत सरकार की तरफ से सिक्किम से आई शिल्पकार अनिता तमन के स्टॉल नंबर 281 का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत सांसद ने सरस और क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया और महाआरती तीर्थ स्थल, पुरुषोत्तमपुरा बाग को देखने के बाद द्रौपदी कूप के सामने पार्टनर राज्य असम प्रदेश के लगने वाले पेवेलियन स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि असम प्रदेश की तरफ से 17 से 24 दिसंबर तक महोत्सव में असम पैवेलियन लगाया जाएगा, जिसमें असम प्रदेश के खानपान और लोकसंस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन वीरवार को देर रात तक पर्यटकों का मेले में आना-जाना लगा रहा। वहीं शुक्रवार को सुबह होते ही पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी।

महाआरती से भक्तिमय हुई ब्रह्मसरोवर की फिजा, भक्ति गीतों ने महोत्सव में भरा रस
ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर दूसरे दिन सांध्यकालीन गीता आरती में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ब्रह्मसरोवर की फिजा को शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने भक्तिरस से भर दिया। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि महोत्सव में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं और बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे हैं। ब्रह्मसरोवर का कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। इस मौके पर शिव मंदिर सेक्टर सात की उपप्रधान माया रानी, सचिव रमेश गोयल, आरडब्लयूए सेक्टर सात के प्रधान अमरनाथ मनोचा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कौशिक आदि उपस्थित रहे।

फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री 20 को और महाभारत के श्रीकृष्ण 23 को देंगे प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से मुख्य स्टेज पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन कार्यक्रमों का आयोजन 17 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा।

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए गए मुख्य स्टेज पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें अभिनेत्री भाग्यश्री 20 को और महाभारत में श्रीकृष्ण बने अभिनेता नितीश 23 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे।