अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हुआ कोरोना संक्रमित – Live Halchal

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली एम्स में कराया गया एडमिट
नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन को 27 जुलाई को एम्स लाया गया था और फिलहाल उसका वहां इलाज चल रहा है।

राजन की तबीयत खराब होने की खबर एक दिन बाद आई है, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा कि छोटा राजन को जमानत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वह देश के कानूनों का सम्मान नहीं करता है।

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की पीठ को सूचित किया कि अंडरवर्ल्ड डॉन कई मामलों का सामना कर रहा था और उसे कई मामलों में दोषी ठहराया और सजा भी दी गई थी।

घराट ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए उच्च न्यायालय से कहा, ”राजन एक “जेड प्लस सुरक्षा खतरा” है।”

विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि राजन पहले भी फरार हो गया था और फर्जी नामों व पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कई देशों की यात्रा कर चुका था। आखिरकार नवंबर 2015 में उसे पकड़ लिया गया और भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया।

राजन 2015 में इंडोनेशिया में पकड़ा गया था और देश में प्रत्यर्पण के बाद से वह नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है। बंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई उस मामले में हुई, जिसमें राजन ने एक होटल व्यवसायी की हत्या के प्रयास के मामले में जमानत मांगी थी।

तिहाड़ जेल से मिली बड़ी ख़बर, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हुआ कोरोना संक्रमित
बिहार के सिवान से राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन भी कोरोना के चपेटे में आ गया है। जेल प्रशासन के अनुसार छोटा राजन की हालत पर चिकित्सक नजर रखे हुए हैं। उसकी हालत स्थिर है। अभी उसे तिहाड़ के बाहर किसी अस्पताल में भेजने की नौबत नहीं आई है। जेल प्रशासन के अनुसार छोटा राजन के संक्रमित होने की जानकारी बृहस्पतिवार को मिली, जब उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई। रिपाेर्ट आने के बाद उसके सेल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी व सेल के आसपास तैनात जेलकर्मियों को क्वारंटाइन पर जाने को कह दिया गया है।

बता दें कि छोटा राजन व शहाबुद्दीन दोनों ही तिहाड़ के जेल संख्या दो के हाई सिक्याेरिटी सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच थे। इनके पास किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना समुचित जांच के जाने नहीं दिया जाता है। जेल के चुनिंदा कर्मी ही इनसे मुलाकत करते हैं। इनसे मिलने वालों को समय समय पर कोरोना जांच की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ता है, बावजूद दाेनों चपेट में आ गए। इस जानकारी के बाद अब जेल संख्या दो परिसर में बंद अन्य कैदियों की कोरोना जांच बड़े पैमाने पर की जा रही है। जिसमें भी लक्षण नजर आ रहे हैं उसे तत्काल दूसरे कैदियों से अलग किया जा रहा है। भले ही जांच के नतीजे बाद में आएं लेकिन उसे अलग करने की प्रक्रिया लक्षण नजर आते ही शुरू कर दिया जाता है। यहां की डिस्पेंसरी में चिकित्सकों को कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण अधिक से अधिक जांच करने को कहा गया है।

तिहाड़ की महिला जेल में कोरोना के सबसे अधिक मामले

तिहाड़ की एकमात्र महिला जेल संख्या छह में कोरोना के मामले काफी अधिक बढ़ चुके हैं। यहां बढ़ रहे मामले प्रशासन के लिए सबसे ज्यादा चिंता का कारण बन रहा है। इसकी वजह यह है कि यह तिहाड़ का ऐसा जेल है जहां कभी भी कैदियों की संख्या क्षमता से बहुत अधिक नहीं रही है। अधिकांश समय यहां क्षमता से कम कैदी रहते हैं। अन्य जेलों के मुकाबले यहां शारीरिक दूरी का पालन बड़ी आसानी से किया जा सकता है। महज 400 कैदियों की क्षमता वाले इस जेल में अभी 43 महिला कैदी संक्रमण की चपेट में हैं। इनके लिए जेल परिसर में एक अलग वार्ड बनाया गया है, जहां चिकित्सक सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

यहां पर बता दें कि अभी दिल्ली के तीन जेल परिसरों तिहाड़, रोहिणी व मंडोली स्थित जेलों में कुल 227 कैदी संक्रमण की चपेट में है। वहीं जेलकर्मियों की बात करें तो संक्रमितों की तादाद 60 है।