अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन – Live Halchal

मुंबई में बारिश का कहर, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भरा पानी
बारिश के चलते मुंबई में मेट्रो लाइन 3 पर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन आचार्य अत्रे चौक में जलभराव हो गया। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने कहा कि आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच मेट्रो का परिचालन स्थगित कर दिया गया।

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के बाद मुंबई पानी-पानी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। हालात यह हैं कि मुंबई में सड़कों पर जलभराव है। वहीं अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में भी पानी भर गया है। इसके बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आचार्य अत्रे चौक और वर्ली के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने कहा कि अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन आचार्य अत्रे चौक में पानी भरने के बाद सेवाओं का संचालन बंद किया गया है।

इसके अलावा मेट्रो स्टेशन में जलभराव होने के चलते 33 किमी लंबे कोलाबा-बीकेसी-आरेजेवीएलआर अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण की गुणवत्ता और मानसून की तैयारियों को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं। एमएमआरसी ने कहा कि अचानक तेज बारिश के कारण डॉ. एनी बेसेंट रोड पर आचार्य अत्रे चौक स्टेशन के निर्माणाधीन प्रवेश/निकास द्वार से जलभराव हो गया। यहां बनी आरसीसी दीवार अचानक पानी के प्रवेश के कारण ढह गई। एहतियाती उपाय के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए वर्ली और आचार्य अत्रे चौक के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

एक वायरल वीडियो में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव दिखाया गया है। वहीं एस्केलेटर पर बारिश का पानी रिसता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि स्टेशन के अंदर छत ढही हुई है और कुछ मशीनें बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं। नौ मई को एमएमआरसी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और आचार्य अत्रे चौक स्टेशन के बीच भूमिगत मेट्रो सेवा को बढ़ाया था। मेट्रो लाइन 3 मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है और वर्तमान में यहां चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है।

75 साल में सबसे जल्दी आया मानसून
मानसून ने 75 साल में सबसे जल्दी मुंबई में दस्तक दे दी है। मई महीने में हुई बारिश ने शहर का 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार की सुबह शहर में भारी बारिश हुई, जिससे यातायात, जलभराव और लोकल ट्रेनों के निलंबन सहित दैनिक जीवन में अच्छी खासी परेशानी देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई में पिछले 75 वर्षों में सबसे पहले पहुंचा है। मानसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से 16 दिन पहले आ गया है। दिन में पुणे में भी मानसून पहुंचा।