अंगूठी छीनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 16 Feb 2017 05:32:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अंगूठी छीनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सुबह टहलने निकले बुजुर्ग की चेन और अंगूठी छीनी https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b9-%e0%a4%9f%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97/39321 Thu, 16 Feb 2017 05:32:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39321 लखनऊ: बाइक सवार टप्पेबाजों ने गोसाईगंज में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को अपनी बातों उलझाकर सोने की जंजीर और अंगूठी हथिया ली। बाइक सवार युवकों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों चम्पत हो चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना मगहुवा गांव निवासी वृद्ध रविदत्त तिवारी के …]]>

लखनऊ: बाइक सवार टप्पेबाजों ने गोसाईगंज में सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को अपनी बातों उलझाकर सोने की जंजीर और अंगूठी हथिया ली। बाइक सवार युवकों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों चम्पत हो चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना मगहुवा गांव निवासी वृद्ध रविदत्त तिवारी के साथ हुई।

सुबह टहलने निकले बुजुर्ग की चेन और अंगूठी छीनीउन्होंने बताया कि वो मंगलवार की सुबह रोज की तरह घर से टहलने निकले थे। मोहनलालगंज रोड पर शिवलर गांव के पास पल्सर बाइक सवार तीन युवक उनके पास आकर रुके और उनसे पता पूछने लगे। इस बीच उनमे से एक ने उन्हें ये समझना शुरू किया कि सुबह टहलने के समय सोने की जंजीर, अंगूठी नहीं पहननी चाहिए।

इन तीनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में ऐसा उलझाया की रविदत्त ने अपनी जंजीर, हाथ में पहनी सोने की दोनों अंगूठियां उनके हवाले कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस खेल के बाद एक बाइक पर सवार तीनों युवक वहां से रफ्फूचक्कर हो गए।

उनके जाने के थोड़ी देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि तीनों अज्ञात युवको ने उन्हें ठग लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
]]>