OMG! जिस ‘gost fish’ को लेकर फिल्म बनाई , वो दिखी हकीकत में, वैज्ञानिक भी हैरान

OMG! जिस 'gost fish' को लेकर फिल्म बनाई , वो दिखी हकीकत में, वैज्ञानिक भी हैरान ये gost fish सिर्फ एक ही है, जो कैमरे की पकड़ में आई है। इसकी आंखों के साथ ही पूरा शरीर लगभग पारदर्शी तरह का है। इस मछली को एफ्योनिडाए परिवार से जुड़ा माना जा रहा है।

अभी तक शायद आपने घोस्ट फिश का नाम ही सुना हो। लेकिन अब आपको जान कर ये खुशी होगी कि इस घोस्ट फिश को कैमरे में कैद कर लिया गया है। ये भूतिया मछली समंदर में मिली है और सिर्फ 10 सेंटीमीटर लंबी है। ये मछली अमरीका के उत्तरी मरियाना आईलैंड के करीब अटलांटिक महासागर में मिली है। 

ये मछली समंदर में दो किमी के नीचे ही रहती हैं, जिसकी वजह से अब तक मानवीय पहुंच से दूर थी। अभी ये घोस्ट मछली सिर्फ एक ही है, जो कैमरे की पकड़ में आई है। इसकी आंखों के साथ ही पूरा शरीर लगभग पारदर्शी तरह का है। इस मछली को एफ्योनिडाए परिवार से जुड़ा माना जा रहा है। 

इसी मछली पर साल 1984 की कल्ट मूवी ‘द नेवन एंडिग स्टोरी’ बनी थी। नोआ मरीन फिशरीस सर्विसेस के डॉ ब्रूस मुंडी का कहना है ये खोज बेहद खास है। ऐसा पहली बार हुआ है जब हम शोधकर्ता इस ‘घोस्ट मछली’ के इतना करीब पहुंच पाए हैं। 

उन्होंने कहा कि ये मछली काफी शोधकर्ताओं की विशलिस्ट में है, कि काश वो उस तक पहुंच पाएं। पर हम उस तक पहुंचने में सफल रहे। ये पूरी तरह से पारदर्शी है और इसकी पखुंडियां भी बेहद छोटी हैं।शोधकर्ताओं की पूरी टीम उस जगह के आसपास जांच में तेजी लग रही है, जहां से खास मछली दिखी है।

 
 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com