OMG! अमेरिका में चुराई गई बच्ची 18 साल बाद मिली

img_20170115115044अमेरिका के दक्षिणपूर्वी प्रांत फ्लोरिडा के अस्पताल से चुराई गई बच्ची 18 साल बाद सही-सलामत जिंदा मिली है। दक्षिण कैरोलिना पुलिस के मुताबिक, कामिया मोबले का जन्म के कुछ ही देर बाद जुलाई, 1998 में अपहरण कर लिया गया था, उन्हें अब ढूंढ लिया गया है।

इस सिलसिले में पुलिस ने ग्लोरिया विलियम्स नामक महिला को गिरफ्तार किया है। ग्लोरिया विलियम्स (51) को कामिया मोबले अब तक अपनी मां मानती आई है। ग्लोरिया ने उसका नाम भी बदल दिया था। बच्ची के वास्तविक माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांचकर्ताओं ने बताया कि डीएनए टेस्ट से कामिया मोबले की पहचान हुई है।
पुलिस के अनुसार, कामिया को ढूंढ़ने के लिए लगातार कई वर्षों तक जगह-जगह पोस्टर लगाए जाते रहे। 2.5 लाख डॉलर के ईनाम की भी घोषणा की गई। न सिर्फ अमेरिका, बल्कि कई अन्य देशों में भी उसकी खोज की गई। जैक्सनविले के शेरिफ माइक विलियम्स ने बताया कि उन्होंने देश में अब तक ऐसी कोई घटना नहीं देखी है। कामिया ने बताया कि उसे यही लगता था कि ग्लोरिया ही उसकी मां है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com