FACEBOOK में हिंदी लिखना हुआ आसान, FB लाइट वर्जन लॉंच

l_facebook-1463953473एजेंसी/ फेसबुक ने अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया फीचर जारी किया है। यह अपडेट खास हिंदी लिखने वालों के लिए है। हिंद ट्रांसलिट्रेशन एक ऐसा फीचर है जिससे इंग्लिश में टाइप करने पर टेक्स्ट ऑटोमेटिकली देवनागरी भाषा में चेंज हो जाएगा।

आपको बता दें कि एंड्रायड स्मार्टफोन्स के लिए फेसबुक एप में एक लाइट वर्जन का हिंदी एडिटर पेश किया जा रहा है, जिसके बाद इंग्लिश कीबोर्ड के जरिए हिंदी भी टाइप की जा सकती है।

इसके लिए आपको अलग से हिंदी कीबोर्ड डाउनलोड करने की जरुरत नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि ये फीचर कैसे काम करता है।

1.फेसबुक में पोस्ट लिखते समय आपको टेक्सट फील्ड के नीचे हिंदी कीबोर्ड भी दिखेगा, जिसपर क्लिक करते ही हिंदी एडिटर के जरिए आप हिंदी में टाइप कर पाएंगे। यही नहीं, चाहे आप इंग्लिश में ही क्यों न लिख रहे हों, फेसबुक उन रोमन कैरेक्टर को हिंदी में ट्रांसलेट कर देगा।

2.हालांकि ये जरुरी नहीं कि आप उस ट्रांसलेटेड स्टेट्स को ही पोस्ट करें। अगर आप ट्रांसलेशन से खुश नहीं है तो आप उसे चेंज कर सकते हैं। बस आपको कीबोर्ड आइकन के लेफ्ट साइड पर टाइप करना होगा।

3.इसके अलावा आप अपने स्टेट्स से मैचिंग वर्डस भी ढूंढ सकते हैं इसके लिए आपको 3 डॉट्स पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, जिससे आप वर्डस को सलेक्ट कर सकते हैं।

वहीं, अभी ये भी बताया जा रहा है कि ये कीबोर्ड काफी गलतियां कर सकता है, जिसके लिए सुधार प्रक्रिया भी जारी है। इसके साथ ही ये कीबोर्ज ज्यादा यूज किए जाने वाले वर्डस को भी याद रखेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com