Uncategorized – Live Halchal

राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ते समय विवाद, युवक की गला दबाकर हत्या की कोशिश
राजधानी एक्सप्रेस की बोगी में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में यात्री ने युवक की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। साथ ही उनकी दिव्यांग मां के साथ बदसलूकी की। राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचने पर पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) से की।

शिकायत पर रेलवे पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया। बाद में जांच के लिए मामले को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रोहिणी के सेक्टर-18 निवासी अभिनव तथागत ने पुलिस को दी शिकायत में अभिनव में बताया, वह 28 मार्च को तेजस राजधानी ट्रेन से बुजुर्ग व दिव्यांग मां के साथ पटना जा रहे थे। तभी एक युवक आया और उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। गुस्से में आकर युवक अभिनव और उनकी मां को गाली देने लगा।

गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने अभिनव को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उनके चेहरे, गर्दन और सिर पर मुक्का मारा। उसने गला दबाकर हत्या की कोशिश की। मां मदद के लिए चिल्लाती रहीं। इस बीच एक यात्री ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया। अभिनव ने बताया, यात्री ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो आरोपी उसकी हत्या कर देता। इस दौरान ट्रेन रवाना हो चुकी थी।

पीड़ित ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और आपातकालीन नंबर 112 पर भी कॉल किया। पीड़ित ने ट्रेन में सवार रेलवे पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया। अगले दिन राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल पर ट्रेन से उतरने के बाद उन्होंने जीआरपी से घटना की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि उसके सिर के पीछे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।

शिकायत पर राजेंद्र नगर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। चूंकि घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई है, इसलिए शिकायत को जांच के लिए नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस के पास भेज दिया। पुलिस ने शिकायत पर पीड़ित का बयान दर्ज कर 9 मई को मामला दर्ज कर लिया है।

लापता ई-रिक्शा चालक की नाबालिग ने की हत्या
रणहौला इलाके में पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव एक प्लॉट में सड़ी गली अवस्था में मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 9 मई को रणहौला पुलिस को एक खाली प्लॉट में युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पाया कि शव 22 से 24 साल के युवक की है।

जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त रणहौला निवासी राहुल के रूप में हुई। वह पेशे से ई-रिक्शा चालक था। राहुल पांच मई से अपने घर से लापता था। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत रणहौला थाने में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के परिवार वालों और उसके दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस ने एक नाबालिग की पहचान करने के बाद उसे रविवार को पकड़ लिया। आरोपी ने राहुल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

तहसीलदार और पटवारियों को सीएम मान के सख्त आदेश!
अमृतसर: 15 तहसीलदारों को सस्पैंड करने और 250 से ज्यादा तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का दूर-दराज के इलाकों में तबादला करने के बाद मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की तरफ से सभी तहसीलदारों और पटवारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि सभी प्रकार के इंतकाल दर्ज किया जाए और मंजूर किए जाएं। इसके लिए 4 अप्रैल की तिथि डैडलाइन रखी गई है। मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए जिले के सभी माल अफसरों ने भी इंतकालों पर फोक्स शुरू कर दिया है और इंतकाल पेंडेंसी खत्म करने के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं।

इसके तहत तहसीलदार पुनीत बांसल की तरफ से तहसील-2 और अन्य इलाकों के पटवारियों को बाकायदा फोन करके अपने दफ्तर में इंतकाल लाने के लिए बुलाया जा रहा है और छुट्टी वाले दिन भी इंतकाल दर्ज और मंजूर किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की पेंडेंसी तहसील दफ्तर और पटवार खाने में न रहे। इस मामले में जिला माल अधिकारी नवकीरत सिंह रंधावा की तरफ से भी सख्त आदेश जारी किए जा चुके हैं और पटवारियों की तरफ से भी अपने अधिकारियों के आदेश का ईमानदारी के साथ पालन किया जा रहा है। हालांकि कुछ पटवारी ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ झगड़ा झमेले वाले इंतकाल दबा रखे हैं और अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं कर रहे हैं लेकिन ऐसे पटवारियो की ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।

कानूनगो के पास रजिस्ट्रेशन का काम आने के कारण हजारों की संख्या में इंतकाल पेंडिंग
dतहसीलदारों के तबादलों के साथ-साथ मुख्यमंत्री की तरफ से तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और सब रजिस्टरारों से रजिस्ट्रेशन का काम भी छीन लिया गया था और माल विभाग के कानूनगो को यह काम सौंप दिया गया था। लगभग पिछले दो सप्ताह से कानूनगो ही रजिस्ट्रियों का काम कर रहे हैं और इसके चलते पूरे जिले में हजारों की संख्या में इंतकाल भी पेंडिंग पड़े हुए हैं, क्योंकि इंतकाल किसने करने थे, इस पर फैसला भी एक सप्ताह पहले ही किया गया है। यह माना जा रहा था कि तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों से इंतकालों का काम भी छीन लिया जाएगा और कानूनगो के हाथ में सौंप दिया जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ, अब जितनी भी रजिस्ट्रियां अब तक हो चुकी है उनके इंतकाल मंजूर करने का काम भी खत्म किया जाना है।

तहसील-वन में अभी भी इंतकाल दर्ज करने का काम शुरू नहीं
एक तरफ जहां तहसीलदार-2 की तरफ से तहसील-2 और अन्य इलाकों में रजिस्ट्रियों के इंतकाल दर्ज करने का काम शुरू किया जा चुका है, वहीं इस मामले में तहसील-वन जो पहले ही एक महिला भ्रष्ट अधिकारी के कारण बदनाम हो चुकी थी, वहां पर अभी भी इंतकालों का काम पूरी तेजी से नहीं शुरू किया गया है और काफी कम गति से काम शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार नव नियुक्त तहसीलदार-वन ने इंतकाल मंजूर करने के लिए अपना अंगूठा भी काफी देर बाद ए.एस.एम. के दफ्तर में शुरू करवाया है और वह अपनी सीट पर भी काफी कम ही नजर आते हैं, जबकि तहसील वन में शहरी इलाका होने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है और इंतकालों की पेंडेंसी भी तहसील-वन में सैकड़ों की संख्या में ही है। नए अधिकारियों का नए स्थान पर तबादला होने के कारण भी अधिकारियों को सेटिंग करने में समय लग रहा है, लेकिन इससे आने वाले दिनों में जनता की परेशानी बढ़ सकती है और तहसीलदार की नौकरी पर भी संकट छा सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश किए थे कि इंतकालों के मामले में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

कलैक्टर रेट बढ़ाने का काम भी शुरू
1 अप्रैल शुरू होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जमीनों के कलेक्टर रेट बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस मामले में जिला माल अफसर की तरफ से समूह पटवारियों व कानूनगो और तहसीलदारों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अपने-अपने इलाकों में जमीनों के रेट बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। हालांकि जिन इलाकों में पहले ही जमीनों के रेट काफी ज्यादा है वहां पर कलैक्टर रेट बढ़ाने की संभावना कम है, लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी है जहां अभी भी कलेक्टर रेट प्राइवेट रेट की तुलना में काफी ज्यादा कम है।

ऐसे इलाकों में कलेक्टर रेट बढ़ाने की पूरी संभावना है। हालांकि प्रॉपर्टी डीलरों की तरफ से कलेक्टर रेट बढ़ने का काफी विरोध होता रहा है और लगातार मांग की जाती रही है कि हर वर्ष कलेक्टर रेट न बढ़ाए जाए, क्योंकि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण पहले ही प्रॉपर्टी का कारोबार पतन की तरफ जा रहा है। हालांकि इस मामले में एन.ओ.सी. की छूट मिलने के बाद प्रॉपर्टी कारोबारियों को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है।

जिले में 16 की बजाय सिर्फ पांच अधिकारी
अमृतसर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की बात करें तो मुख्यमंत्री के साथ विवाद शुरू होने से पहले अमृतसर जिले में 15 तहसीलदार व नायब तहसीलदार और तीन सब रजिस्ट्रार मौजूद थे, लेकिन इन सभी अधिकारियों का तबादला किए जाने के बाद सरकार की तरफ से अमृतसर जिले में सिर्फ पांच तहसीलदारों और नए तहसीलदारों को ही तैनात किया गया है, जिसमें दो तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदार है। ऐसे में अधिकारियों पर काम का दबाव भी काफी ज्यादा है। ऊपर से सरकार की तरफ से भी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। कम अधिकारियों के कारण डी.सी. को भी प्रशासन सुचारू रूप से चलने में समस्या खड़ी हो सकती है।

मराठी एक्ट्रेस Urmila Kothare की कार का हुआ एक्सीडेंट
मराठी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आने वाली मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। इस हादसे में उनकी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है। एक्ट्रेस को भी इस एक्सीडेंट में चोटें आई हैं। सामने आई अब तक की जानकारी के मुताबिक, उर्मिला कानिटकर शूटिंग के बाद घर लौट रही थीं और गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था।

शूटिंग खत्म कर घर लौट रहीं थीं एक्ट्रेस

घर लौटते वक्त अचानक ही उर्मिला के ड्राइवर ने तेज रफ्तार के कारण बैलेंस खो दिया और दो मजदूरों पड़ गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में अभिनेत्री उर्मिला कानेटकर भी घायल हुई हैं। पुलिस का कहना है कि कार का एयर बैग सही समय पर खुलने से एक्ट्रेस की जान बच गई है। वरना उनकी जान भी जा सकती थी। ये घटना मुंबई के कांदिवली इलाके में पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार कार ने मेट्रो का काम करने वाले दो मजदूरों को टक्कर मारी।

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले पर फिलहाल अभिनेत्री या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कार में मौजूद एक्ट्रेस और कार चालक घायल बताए जा रहे हैं वहीं मुंबई पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही अगर अभिनेत्री उर्मिला की बात करें तो वो जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस हैं और फैंस उनके काम को काफी पसंद करते हैं। उर्मिला ने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ति साढ्या के करते’ और ‘दुनियादारी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं उर्मिला
इसके अलावा बात करें उर्मिला की तो वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। इनकी शादी अभिनेता महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके फैंस कार हादसे से की खबर के बाद से काफी परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

सोनीपत के 2 गांवों में एनआईए का बड़ा एक्शन
हरियाणा के सोनीपत में एनआईए (NIA) की टीम ने एक बार फिर दस्तक दी है। एनआईए की टीम ने गन्नौर के गांव भूर्री में दबिश दी है। टीम गांव भुर्री के पूर्व सरपंच प्रेम के घर व गांव शहजादपुर में करियाणा की दुकान चलाने वाले के घर पर पहुंची। एनआईए की टीम के साथ सोनीपत पुलिस के जवान भी थे।

जानकारी अनुसार लखनऊ से एनआईए (NIA) की टीम को भूर्री गांव का बिंदुराम के पास हवाला के पैसे को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद करीब सुबह 5 बजे टीम बिदुंराम के घर भुर्री गांव में पहुंची और घर पहुंच कर सभी दस्तावेज खंगाले। करीब 4 घंटे पूछताछ चली। इस दौरान घर से बाहर और अंदर किसी को नहीं जाने दिया। टीम ने बिंदुराम के पिता और परिजनों से पूछताछ की। उनके मोबाइल फोन चेक किए।

फायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है जरूरत से ज्यादा दूध
दूध हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। लोग अक्सर सही विकास और वृद्धि के लिए दूध को अपनी डाइट में शामिल करते हैं लेकिन इसका लाभ लेने के लिए भी सही मात्रा में इसे पीना जरूरी है। कई लोगों का ऐसा मानना है कि जितना ज्यादा दूध पिएंगे उतना ही फायदा पहुंचेगा। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। आइए जानते हैं एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए।

दूध को हमेशा से ही एक पौष्टिक और सम्पूर्ण आहार माना जाता रहा है। इसके बिना हेल्दी डाइट अधूरी सी लगती है। खास तौर पर बच्चों को सहा विकास और वृद्धि के लिए घर के बड़े-बुजुर्ग भरपूर मात्रा में दूध देते हैं। हालांकि, किसी भी चीज की सीमित मात्रा लेने पर ही इससे होने वाले फायदों का लाभ उठाया जा सकता है। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही कुछ दूध के साथ भी है।

कई लोगों का मानना है कि सही शारीरिक विकास के लिए भरपूर मात्रा में दूध जरूरी है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नही हैं। यह सच है कि दूध संपूर्ण आहार का हिस्सा है, लेकिन इसे पीने की भी एक सीमित मात्रा है। सर्दी-ज़ुकाम, खांसी, अपच, डायरिया, स्किन डिजीज जैसे मामलों में दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग, जिन्हें दूध से एलर्जी है, जिसे लैक्टोज इनटोलरेंस कहते हैं, उनके लिए भी दूध पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते किसके लिए और कितना दूध पीना फायदेमंद-

कितना दूध पीना सही

एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से दूध पीना ही चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन बी12, विटामिन डी, कैलोरी, पोटैशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स में नेशनल डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 3 कप (750ml) दूध पीना चाहिए और बच्चों के लिए एक से 2.5 कप दूध पीना पर्याप्त है।

हालांकि, ये मात्रा हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरतों के अनुसार घट या बढ़ भी सकती है। एक संतुलन की बात करें तो प्रतिदिन 500ml दूध भी शरीर की कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है।

ज्यादा दूध पीने के नुकसान

स्वीडन में हुए एक शोध के अनुसार 3 कप से ज्यादा दूध पीने से हिप फ्रैक्चर, हड्डी संबंधी समस्याएं और यहां तक की मौत का खतरा भी अधिक हो जाता है। इसलिए इस मिथक को सत्य न मानें कि जितना ज्यादा दूध उतनी मजबूत हड्डियां। बच्चों को ज्यादा दूध पिलाने से दूध में मौजूद कैलोरी पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बच्चा खाने की तरफ दिलचस्पी नहीं ले पाता है।

वहीं, ज्यादा दूध पीने से उनमें आयरन की मात्रा कम होने लगती है। खास तौर पर फेरिटिन नाम का आयरन जो कि एक आयरन स्टोरेज के रूप में शरीर में मौजूद होता है। इससे आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है।

कितना सुरक्षित फ्लेवर्ड दूध?

अपनी डाइट में फ्लेवर्ड दूध की मात्रा सामान्य दूध की मात्रा से भी कम रखें, क्योंकि स्वाद बढ़ाने के चक्कर में इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है। साथ ही अन्य दूध जैसे बादाम का दूध, सॉय मिल्क जैसे विकल्प लेने से पहले इनकी सीमित मात्रा की चर्चा अपने डायटिशियन से जरूर करें।